फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Court has framed charges against 16 including former BJP MLA in case of sabotage in meat factory

मीट फैक्टरी में तोड़फोड़ का मामला: भाजपा पूर्व विधायक समेत 16 पर आरोप तय, पांच अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

मीट फैक्टरी में तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। अब कोर्ट में अगली सुनवाई पांच अप्रैल होगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Court has framed charges against 16 including former BJP MLA in case of sabotage in  meat factory
कोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में अलनूर मीट फैक्टरी पर हंगामे और तोड़फोड़ के 16 साल पुराने मामले में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-6 गोपाल उपाध्याय ने आरोप तय किए। अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अलनूर मीट फैक्टरी पर लंबे समय तक हंगामा प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज यिा था, जिनमें छह आरोपियों की फाइल अलग चल रही है। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को आरोपी भाजपा के बुढ़ाना से पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा अन्य आरोपी संजय अग्रवाल, ओमकार सिंह, ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र गुर्जर, रामानुज, ललित मचल, शरद कपूर, संजीव कौशिक, पुनीत गुलाटी, धर्मेंद्र तोमर, राजीव मित्तल, राजेश गोयल, अनिल कुमार, राजेश्वर व वेदपाल आर्य अदालत में पेश हुए। एडीजे-6 ने आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 16 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा

गोकशी के विरोध में चला था आंदोलन
अलनूर मीट फैक्टरी में गोकशी का आरोप लगाते हुए जिले के विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया था। विभिन्न हिंदू संगठनों, किसान और सामाजिक संगठनों ने फैक्टरी में धरना दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed