फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Businessman dies in Baghpat

कारोबारी की बागपत में मौत, परिवार में शोक व्याप्त

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Businessman dies in Baghpat
खतौली। दिल्ली जाते हुए बागपत क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कार पलटने से हुई खतौली के करोबारी की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड मोहल्ला इस्लामनगर निवासीय खालिद (27) पुत्र रियाजुद्दीन नोजिल का कारोबार करता था। बृहस्पतिवार रात कार पलटने से खालिद की मौके पर ही मौत हो गई थी। खालिद की मौत की खबर सुनते परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिवार में खालिद सबसे बड़ा पुत्र था। छोटा भाई नदीम दिव्यांग है। सबसे छोटे भाई वसीम की 8 साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। खालिद की मां शमशीदा की भी मौत हो चुकी है। परिवार में खालिद ही इकलौता कमाने वाला था। खालिद का पांच वर्ष पूर्व दिल्ली लोनी निवासी गुलिस्ता से निकाह हुआ था। करीब 23 दिन पूर्व गुलिस्ता को बेटी हुई थी। खालिद अपने मामा के लड़के के साथ अपनी पत्नी को लेने दिल्ली जा रहा था। खालिद की हादसे में मौत होने से नोजिल कारोबारियों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed