{"_id":"685ebb720413dc02cf02329d","slug":"muzaffarnagar-neighboring-youth-molested-a-four-year-old-child-father-s-blood-boiled-after-this-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पड़ोसी युवक ने किया चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म, लहूलुहान देख पिता का खून खौला, फिर ये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पड़ोसी युवक ने किया चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म, लहूलुहान देख पिता का खून खौला, फिर ये हुआ
Fri, 27 Jun 2025 09:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:11 PM IST
सार
आरोपी युवक बहला-फुसलाकर बच्चे को पास ही स्थित खंडहर में ले गया। बच्चे के रोने और शोर मचाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोसी के चार वर्षीय बेटे को खंडहर में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका चार साल का बेटा घर के सामने खेल रहा था। तभी उनका पड़ोसी युवक गौतम वहां पहुंचा। वह बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ घर के पीछे खाली पडे़ खंडहर में ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
बालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बालक के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना में उनका बेटा घायल हो गया। बालक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन