फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Municipality is at the forefront, Sisauli Nagar Panchayat is at the bottom

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पालिका सबसे आगे, सिसौली नगर पंचायत सबसे पीछे

Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Municipality is at the forefront, Sisauli Nagar Panchayat is at the bottom
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मुजफ्फरनगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं और राज्य स्तर पर 46वीं रैंक हासिल हुई। शहर पालिका जिले में पहले पायदान पर रही, जबकि नगर पंचायत सिसौली सबसे फिसड्डी साबित हुई। खतौली और बुढ़ाना की स्थित बेहतर रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण कराती है। अलग-अलग बिंदुओं पर होने वाले सर्वेक्षण के आधार पर सम्मान दिया जाता है। शहर पालिका ने पिछले साल के मुकाबले बड़ी छलांग लगाई है। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर पालिका को 264वां और राज्य स्तर पर 56वां स्थान मिला था। पिछले छह साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि पालिका नेशनल स्तर पर 50 से कम रैंक में शामिल कर ली गई है।
विज्ञापन

-------
कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं मिले अंक
केंद्र सरकार ने आठ बिंदुओं पर स्वच्छता के लिए अंक दिए। शहर पालिका ने चार बिंदुओं में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। पुराना कूड़ा निस्तारण में एक भी अंक नहीं मिला। लोगों की ओर से अलग-अलग कूड़ा निस्तारण में सिर्फ 53 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जनपद में निकायों की यह रही स्थिति

निकाय नेशनल रैंक स्टेट रैंक
मुजफ्फरनगर 36 46
खतौली 147 61
बुढ़ाना 258 98
मीरापुर 428 235
शाहपुर 347 167
चरथावल 479 292
भोकरहेड़ी 576 297
पुरकाजी 500 315
जानसठ 611 332
सिसौली 949 603
----
निकायों के रिपोर्ट कार्ड में यह बिंदु रहे खास
- सिसौली में पुराने कूड़े का निस्तारण और तालाब की सफाई पर अंक नहीं मिले।
- भोकरहेड़ी में बाजार के एरिया में सफाई नहीं मिली।
----

भविष्य में पहले पायदान का लक्ष्य : मीनाक्षी स्वरूप
फोटो
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि लोगों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। भविष्य में पहले पायदान का लक्ष्य है। जिन बिंदुओं पर अच्छे रहे हैं, वहां लगातार काम किया जाएगा। इसके अलावा जहां अंक कम मिले हैं, उन खामियों को दूर कर शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।


नगर पंचायतों में बुढ़ाना पहले स्थान पर
फोटो
बुढ़ाना। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 में नगर पंचायत बुढ़ाना ने नगर पंचायत में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में 98वां तथा देश में 258वां स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में बुढ़ाना 20 हजार से 50 हजार तक आबादी वाले निकाय में शामिल हुआ। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि कस्बे के बाजार में सफाई के लिए नगर पंचायत बुढ़ाना को 100 प्रतिशत अंक मिले। रिहायशी क्षेत्र में सफाई के लिए 83 प्रतिशत अंक बुढ़ाना को मिले। अपशिष्ट उत्पादन और प्रसंस्करण में प्रर्दशन 95 प्रतिशत रहा। सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई में भी 75 प्रतिशत अंक नगर पंचायत बुढ़ाना को मिले है। चेयरपर्सन उमा त्यागी का कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण मानकों पर खरा उतरने के लिए नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने मनोयोग से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed