मुजफ्फरनगर: युवक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल कर दिया और उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले को लेकर सीमा विवाद में उलझ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ग्रामीण बैंक का सीएससी पॉइंट चलाने वाले युवक से बदमाशों ने चिंदौड़ी के निकट दो लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद में उलझ गई।
ुजानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक चिंदौड़ी गांव में ग्रामीण बैंक का सेंटर चलाता है। बुधवार सुबह खतौली से बाइक पर सवार होकर वह सेंटर के लिए निकला था। मीरापुर से पहले मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया और नगदी लूट ली।
यह भी पढ़ें : बागपत : महिला की गला घोटकर हत्या, ईख के खेत में मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
बदमाशों ने तमंचे की बटों से दीपक के सिर में कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गईए खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।