फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder: woman strangled to death, dead body found in cane field in Baghpat

बागपत : महिला की गला घोटकर हत्या, ईख के खेत में मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 09 Nov 2021 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Nov 2021 03:14 PM IST
सार

बागपत के मुबारिकपुर में महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या के बाद शव को खेत में फेंका गया है।

विज्ञापन
Murder: woman strangled to death, dead body found in cane field in Baghpat
Baghpat police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार दोपहर एक महिला का शव ईख के खेत में पड़ा मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर जनपद के मुबारिकपुर निवासी विजय पुत्र नंदकिशोर के गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान ने सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना पर पहुंची खेकड़ा थाना पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 32 वर्ष के करीब है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या के बाद शव को खेत में फेंका गया है। महिला के गर्दन व कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारिकपुर-ढिक़ौली मार्ग पर ईंख के खेत में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे तो मंगलवार दोपहर को मुबारिकपुर के विजय पुत्र नंदकिशोर के ईंख के खेत मे एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। किसानों ने ग्रामीणों व पुलिस को इसकी जानकारी दी तो वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई।

सीओ खेकड़ा युवराज सिंह भी वहां पहुंचे और युवती के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। उसके बाद भी युवती की शनाख्त हो सकी। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और उसके गले पर निशान को देखते हुए उसकी हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

सीओ युवराज सिह का कहना है कि खेत के पास गाड़ी के टायर के निशान देखकर लग रहा है कि युवती की बाहर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर डाल दिया गया। युवती के पोस्टमार्टम व शनाख्त के बाद पूरी स्थिति साफ हो गी और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed