फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Income Tax Department raids Mansoorpur Sugar Mill, detains officials, crushing halted

Muzaffarnagar: मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग का छापा, अधिकारी किए नजरबंद, पूरे दिन बंद रही पेराई

Wed, 29 Oct 2025 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

दिल्ली से आई टीम ने सुबह छह बजे से शाम तक कार्यवाही जारी रखी। मिल के अधिकारियों के मोबाइल कब्जे में लेकर कार्यालय में बैठा लिया। किसी को भी मिल के अंदर नहीं आने दिया गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Income Tax Department raids Mansoorpur Sugar Mill, detains officials, crushing halted
मंसूरपुर शुगल मिल में खड़ी आयकर विभाग की टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने बुधवार सुबह मंसूरपुर शुगर मिल में छापा मारा। टीम ने चीनी मिल अधिकारियों को उनके घरों पर अपने घेरे में ले लिया। उनके मोबाइल कब्जे में लेकर उन्हें उनके मिल के कार्यालय में ले जाकर बैठा लिया। सुबह छह बजे शुरू हुई जांच कार्रवाई रात तक चली। पूरे दिन पेराई बंद रही।
विज्ञापन

 

टीम ने मिल के चारों गेट पर ताला लगा दिया। वहां अपने कर्मचारी तैनात कर दिए। ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी वापस लौट गए। किसी को अंदर जाने या बहार नहीं आने जाने दिया। मिल परिसर में स्थित प्राइमरी स्कूल की छुट्टी कर दी गई। बताया गया कि टीम के अधिकारियों ने रिकॉर्ड, फाइल, कंप्यूटर सिस्टम, डिजिटल डाटा, वित्तीय लेनदेन आदि बिंदुओं पर जांच की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की वजह से मिल में चीनी भराई व पैकिंग का कार्य बंद रहा। किसानों के काफी कहने के बाद केन यार्ड में कुछ देर गन्ना तौल कराई गई लेकिन पेराई बंद रही। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात दिल्ली में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद मंसूरपुर मिल ग्रुप की सभी चार मिलों व दिल्ली के मुख्यालय पर छापा मारा गया। 
 
विज्ञापन

टीम में असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी शामिल है। मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। उनकी मिल में कोई अनियमितता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed