फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: House to house survey done in Ladwala

लद्दावाला में घर-घर सर्वे किया

Sat, 25 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: House to house survey done in Ladwala
शहर के लद्दावाला में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे अभियान का निरीक्षण करते एडीएम अमित सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लद्दावाला में घर-घर सर्वे किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लद्दावाला में डोर-डू-डोर अभियान चला कर सर्वे किया गया। नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कोरोना के सैंपल भी लिए गए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने भी मौके पर पहुंच कर सर्वे अभियान का निरीक्षण किया।

शहर के मोहल्ला लद्दावाला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे अभियान चलाया। करीब दो हजार घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने पल्स ऑक्सीटोकस मीटर, थर्मल स्क्रीनिंग की। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि यह अभियान दो दिन तक लद्धावाला क्षेत्र में चलेगा। रविवार को भी सर्वे होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 टीम प्रत्येक घर जाकर सर्वे कर रही है। इस दौरान कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। दोपहर बाद डीएम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। सर्वे टीम से सर्वे के बारे में पूरी जानकारी ली। टीम की महिलाओं ने बताया कि सर्वे करने में कुछ दिक्कत भी आ रही है। कुछ लोग टीम का सहयोग नहीं करते। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए। सीएमओ डा. प्रवीण कुुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान बीमार लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनकी बीमारियों का भी आकलन किया जा रहा है। अभियान में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed