फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: girl resident of Bahsuma in Meerut was murdered in Khatauli

Muzaffarnagar: मेरठ के बहसूमा निवासी युवती की खताैली में गोली मारकर हत्या, मामा व परिजन फरार

Fri, 08 Nov 2024 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Nov 2024 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के खताैली में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि मेरठ निवासी युवती अपने मामा के घर पर रही थी। आरोपी मामा व परिजन फरार हैं। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: girl resident of Bahsuma in Meerut was murdered in Khatauli
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के खताैली में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवती की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी के रूप में हुई है। युवती के परिजनों व उसका नाम आदि की जांच की जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम माैके पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गोली मारकर की गई हत्या, मामा व परिजन फरार
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव रसूलपुर केलोरा में मामा के घर रह रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मामा व परिजन फरार हो गए।

बहसूमा थाने के मुहम्मदपुर शाकिस्त की रहने वाली युवती हिमांशी दो वर्ष से अपने मामा भारतवीर के घर रहती थी। उसने पिछले माह बहसूमा थाने के गांव मोड़ सदरपुर निवासी विनीत से कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंजलि हत्याकांड : मैंनें शूटर्स को दिए रुपये, नहीं मिली 20 लाख की सुपारी, SSP ऑफिस पहुंच आरोपी ने दिखाए सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने से नाराज था परिवार
12 नवंबर को गाजियाबाद में दोनों की फेरो की रस्म होने वाली थी। उसके मामा के घर उसकी हत्या कर दी गई। उसका  शव कार में पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची ।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि शव मोर्चरी भेज दिया है। मृतका के मामा व परिजन फरार हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed