फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anjali murder case accused reach SSP office, I gave money to shooters, did not get the contract of 20 lakhs

अंजलि हत्याकांड : मैंनें शूटर्स को दिए रुपये, नहीं मिली 20 लाख की सुपारी, SSP ऑफिस पहुंच आरोपी ने दिखाए सुबूत

Fri, 08 Nov 2024 12:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में सवा साल पहले हुई एडवोकेट अंजलि हत्याकांड का आरोपी जमानत पर बाहर आया और फिर थाने पहुंचकर बड़ा खुलासा किया। उसने कहा कि हत्या उसने कराई है जिसके लिए उसे 20 लाख की सुपारी मिली थी।

विज्ञापन
Anjali murder case accused reach SSP office, I gave money to shooters, did not get the contract of 20 lakhs
हत्यारोपी नीरज और मृतका अंजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चर्चित अधिवक्ता अंजलि हत्याकांड में 20 लाख की सुपारी न मिलने पर हत्यारोपी नीरज शर्मा गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। हत्यारोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि अंजलि की हत्या उसके ही करीबियों ने कराई थी। इसके सुबूत आरोपी ने पुलिस को सौंपे।

विज्ञापन


अंजलि के करीबियों को हत्यारोपी साजिश कर फंसाना चाहता है या जमानत पर बाहर आकर उसने बड़ा खुलासा किया है,  इसकी जांच एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को सौंप दी है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पहले ही अंजलि के करीबियों को क्लीनचिट दे चुकी है। 
विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस पर गुरुवार को सीओ दौराला शुचिता सिंह जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान नीरज शर्मा नाम का युवक पहुंचा और सीओ से बोला कि मैं सवा साल पहले हुए अधिवक्ता अंजलि हत्याकांड का आरोपी हूं। जमानत पर जेल से बाहर आया हूं। सीओ ने समस्या पूछी तो आरोपी बोला-अंजलि गर्ग की हत्या 20 लाख की सुपारी देकर मैंने ही कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur By-Election: आज मोरना में मंच साझा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चाैधरी, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सुपारी देने वाले अंजलि के करीबी थे और उन्होंने एक लाख रुपया एडवांस में दे दिया था। शूटरों को पैसा मैंने ही दिया था। अंजलि के करीबियों पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह  बात सुनकर सीओ हैरान रह गईं और बोली तुम्हारे पास क्या सुबूत हैं। आरोपी ने कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई सुबूत सीओ को दिए। 

हत्यारोपी के इस खुलासे से पुलिस पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। हत्यारोपी ने अब अंजलि के करीबियों को फंसाने की पटकथा रची है या फिर सही   खुलासा किया है, इसकी पता जांच के बाद ही लगेगा। इस प्रकरण में तत्कालीन सीओ ब्रह्मपुरी, तत्कालीन इंस्पेक्टर टीपीनगर सहित विवेचक की जांच हो सकती है।

सात जुलाई को हुई थी अंजलि की हत्या 
मामला सात जुलाई 2023 का है। टीपीनगर थानाक्षेत्र के उमेश विहार में सुबह साढ़े छह बजे एडवोकेट डॉ. अंजलि गर्ग की उसके मकान के गेट पर दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अंजलि दूध लेकर घर लौट रही थीं।

प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को लेकर पुलिस ने अंजलि की सास सरला गुप्ता, ससुर पवन गुप्ता और पति नितिन गुप्ता को गिरफ्तार किया था।  जांच में ये चीजें साबित नहीं हुईं, बाद में इन्हें क्लीनचिट देकर छोड़ दिया था। अंजलि की हत्या सुपारी देकर होने की बात पुलिस की जांच में सामने आई थी। 

नीरज शर्मा सहित चार आरोपी हुए थे गिरफ्तार
पुलिस की जांच में सामने आया था कि अंजलि की हत्या के साजिशकर्ता यशपाल, सुरेश भाटी और नीरज शर्मा थे। शूटर अनुज उर्फ मनिहार था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नीरज ने भाड़े के शूटर उपलब्ध कराए थे। दोनों शूटर हत्या के एक दिन पहले नीरज के घर रुके थे। इनके कब्जे से दो स्कूटी और तमंचा भी बरामद हुआ था। आरोपी नीरज 26 फरवरी 2024 को जेल से जमानत पर बाहर आया। थाने की पुलिस से कई बार उसने संपर्क करने की बात कही है। 

साजिश या फिर हकीकत
हत्यारोपी की मानें तो अंजलि की हत्या में 20 लाख की सुपारी और पांच दुकानें देना तय हुआ था। जमानत के आठ महीने बाद हत्यारोपी ने अंजलि के करीबियों पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर है और झूठी कहानी बना सकता है। अंजलि के करीबियों के खिलाफ साजिश करना या उनको ब्लैकमेल करने की योजना भी हो सकती है। 

मामला गंभीर है। हत्यारोपी का पुलिस के पास आना और अंजलि के करीबियों पर सुपारी देकर उसकी हत्या कराने का आरोप साजिश का हिस्सा हो सकती है। इस प्रकरण में चार्जशीट लग चुकी है। आरोपी  ने फुटेज और मोबाइल की ऑडियो दी है। इसकी जांच करने के लिए सीओ ब्रह्मपुरी को लगाया है। इस प्रकरण में अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - विपिन ताड़ा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed