{"_id":"6a0c5b12e995c9e6fb079d62","slug":"muzaffarnagar-four-criminals-along-with-reward-arrested-in-encounter-20-rrus-worth-rs-1-10-crore-recovered-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: इनामी समेत मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, 1.10 करोड़ के 20 आरआरयू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: इनामी समेत मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, 1.10 करोड़ के 20 आरआरयू बरामद
Tue, 19 May 2026 06:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 19 May 2026 06:14 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना पुलिस की विज्ञाना रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मेरठ निवासी सरगना इरफान घायल हुआ है। ये लोग मोबाइल टॉवरों से आरआरयू चोरी कर विदेशो में बेचते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावरों से आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सरगना मेरठ निवासी इरफान घायल हुआ है। आरोपियों से एक करोड़ 10 लाख रुपये के 20 आरआरयू कार्ड बरामद हुए। इन्हें गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों से चोरी किया गया। दिल्ली के कबाड़ियों के माध्यम से आरआरयू कार्ड विदेश भेजे जाते थे।
विज्ञापन
बरामद आरआरयू।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नौ मई की रात कुरथल गांव के जंगल में मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी किया गया था। सोमवार रात बुढ़ाना पुलिस को सूचना मिली कि आरआरयू चोरी करने वाला गिरोह कार में आना वाला है। इसी के चलते पुलिस ने विज्ञाना रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोकना चाहा, तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर कलां निवासी फैजान उर्फ सानू, समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी इस्लामुदीन व मेरठ के थाना लोहियानगर के जाहिदपुर निवासी कामिल को पकड़ लिया। एक आरोपी भाग निकला। उसे बाद में मुठभेड़ में घायल हालत में पकड़ा गया। वह लिसाड़ी गेट समर गार्डन निवासी इरफान मलिक है, उस पर 15 हजार रुपये का इनाम है।
पुलिस ने आरोपियों की कार से 20 आरआरयू कार्ड बरामद किए। इन्हें हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर के मोबाइल टावरों से चोरी किया था। लगभग छह लाख रुपये कीमत वाले एक कार्ड को दो लाख रुपये में दिल्ली में बेचते थे। वहां से यह कार्ड नेपाल, भूटान व अन्य देशों में भेज दिए जाते थे। 11 जीओ व नौ एयरटेल कंपनी के कार्ड है। इन कार्ड पर एक विशेष नंबर भी होता है।
घायल सरगना को असम में गुवाहाटी पुलिस ने ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर बुढ़ाना के गांव कुरथल के मोबाइल टावर से आरआरयू कार्ड चोरी करने के मामले में 15 हजार रुपये का इनाम था। चोरी करने में प्रयुक्त आरोपियों की कार को सीज कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में जांच एसपी देहात अक्षय संजय माहडीक कर रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की। आरसीपीजी इंडस मोबाइल टावर कम्पनी के एरिया मैनेजर विनय राठी व रविंद्र गहलोत ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। प्रेसवार्ता में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक भी मौजूद रहे।
इरफान खोलता था आरआरयू, तीन साथी करते थे मदद
पुलिस ने बताया कि घायल सरगना इरफान को मोबाइल टावर का आरआरयू खोलने का ज्ञान है। वह कार्ड खोलता था, अन्य साथी मदद करते थे। कार्ड को बेचकर सभी बराबर हिस्सा बांटते थे। चारों आरोपी चुराए हुए आरआरयू कार्ड बेचने जा रहे थे। इसी बीच गिरफ्तार कर लिए गए। सरगना आठवीं पास व अन्य अनपढ़ बताए गए। इरफान मलिक के खिलाफ छह, फैजान उर्फ सानू के खिलाफ तीन व अन्य दोनों के खिलाफ दो-दो मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
ये भी देखें...
Shamli: बहन व उसकी 20 दिन की बच्ची पर दांव से हमला, बचाने आई महिला और युवती को भी किया घायल
पुलिस ने बताया कि घायल सरगना इरफान को मोबाइल टावर का आरआरयू खोलने का ज्ञान है। वह कार्ड खोलता था, अन्य साथी मदद करते थे। कार्ड को बेचकर सभी बराबर हिस्सा बांटते थे। चारों आरोपी चुराए हुए आरआरयू कार्ड बेचने जा रहे थे। इसी बीच गिरफ्तार कर लिए गए। सरगना आठवीं पास व अन्य अनपढ़ बताए गए। इरफान मलिक के खिलाफ छह, फैजान उर्फ सानू के खिलाफ तीन व अन्य दोनों के खिलाफ दो-दो मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
ये भी देखें...
Shamli: बहन व उसकी 20 दिन की बच्ची पर दांव से हमला, बचाने आई महिला और युवती को भी किया घायल