{"_id":"67c0a5e60419909c2a0459f1","slug":"muzaffarnagar-five-cow-smugglers-arrested-in-police-encounter-two-injured-after-being-shot-in-the-leg-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस मुठभेड़ में पांच गोकश गिरफ्तार, दो पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस मुठभेड़ में पांच गोकश गिरफ्तार, दो पैर में गोली लगने से घायल
Thu, 27 Feb 2025 11:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:29 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में गुरुवार देर रात बेगराजपुर के जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में गुरुवार देर रात बेगराजपुर के जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपी पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। तीन अन्य को पुलिस ने भागते हुए गिरफ्तार किया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि एक सूचना पर मंसूरपुर थाना पुलिस ने बेगराजपुर के जंगल में छापेमारी की तो वहां कुछ लोगों को गोकशी करते पाया।
आरोपियों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मंसूरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर रिजवान और रुड़की निवासी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके तीन अन्य साथियों संधावली निवासी समीर नौशाद व इम्तियाज को भागते हुए पकड़ा गया। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
मौके से गोमांस, एक मोटर साइकिल एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद करते हुए एक बछड़े को जिंदा मुक्त कराया गया। सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन