फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fire broke out in Rama Cycle Store due to short circuit, terrifying flames came out

Muzaffarnagar: रामा साइकिल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, शटर खोलते ही निकलीं दिल दहला देने वाली लपटें

Mon, 30 Jun 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 30 Jun 2025 10:26 PM IST
सार

कुलभूषण बजाज की आनंद भवन में साइकिल की पुरानी दुकान है। सोमवार सुबह बंद दुकान से धुआं उठा, तो आग लगने का पता चला। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fire broke out in Rama Cycle Store due to short circuit, terrifying flames came out
साइकिल की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के आनंद भवन में रामा साइकिल स्टोर में सुबह के समय शॉर्ट सर्किट से आग गई। बंद दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग की टीम को दो घंटे लगे।
विज्ञापन

 

Muzaffarnagar: Fire broke out in Rama Cycle Store due to short circuit, terrifying flames came out
आग लगने से जली साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश कैंप निवासी कुलभूषण बजाज के परिवार ने आनंद भवन में 1963 से रामा साइकिल स्टोर के नाम से साइकिल व फिटनेस का सामान बेचने की दुकान की हुई है। वर्तमान में कुलभूषण दुकान पर बैठते हैं। वह रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग छह बजे पास ही रहने वाले विनोद जलोत्रा ने उनकी दुकान की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। तब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम पानी से लदे तीन टैंकर लेकर मौके पर पहुंची।
इस समय तक दुकान के बाहर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान मालिक ने अन्य लोगों की मदद से दुकान का शटर खोला तो अंदर से आग की लपटें बाहर निकली। आग बुझाने के लिए प्रयास भी किए गए लेकिन आग नहीं बुझी।
 
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के बेसमेंट, प्रथम, दूसरी व तीसरी मंजिल पर रखी कीमती साइकिल व लाखों की कीमत का अन्य सामान जल चुका था।

टीम को हुई परेशानी
जिस गली में दुकान है, वह संकरी है। उसमें अंदर अग्निशमन विभाग के पानी से लदे टैंकर नहीं पहुंच सके। जिस कारण पानी के चार हौज पाइपों को जोड़ कर मौके तक पहुंचाया गया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
 

इन्होंने कहा
सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि विभागीय टीम पानी से लदे तीन टैंकर लेकर पहुंची थी। पांच टैंकर पानी आग बुझाने में प्रयोग किया गया है। दो टैंकर पानी भोपा रोड मॉल से लाया गया था। दुकान मालिक ने अभी नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है। वैसे मालिक ने उन्हें लाखों का नुकसान होना बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed