फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Father strangled his daughter to death

Muzaffarnagar: दिन निकलते ही कत्ल, झूठी आन की खातिर पिता ने गला रेतकर बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पकड़ा

Thu, 16 May 2024 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2024 11:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दिन निकलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां झूठी आन की खातिर एक पिता ने अपनी ही बेटी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता पहले तो मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बाद घटनास्थल पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Father strangled his daughter to death
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : amarujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के कूकड़ा में एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पहले तो मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बाद घटना स्थल पहुंच गया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनुमा (18) की हत्या कर दी। दिन निकलते ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आठ वर्ष के बच्चे की हत्या: थाने में बेहोश हो गईं मां और बहन, परिजन बोले दरिंदे को हमारे हवाले कर दो

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Father strangled his daughter to death
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : amarujala

परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की और शव को कब्जे लकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस का कहना है कि शाहिद पल्लेदारी का कार्य करता है। उसके चार लड़के और तीन लड़की है, इनमें एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हत्या के बाद आरोपी पिता मौके पर पहुंच गया। लोगों के बीच कहा कि किसी का कोई कसूर नहीं है, मैने हत्या की है। बेटी को बार-बार इज्जत की दुहाई दे रहा था। तीन दिन से बेटी लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी। 

आरोपी शाहिद पल्लेदारी का काम करता है। बृहस्पतिवार को बेटी की हत्या के बाद वह मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बार ही वापस लौट गया। लोगों के बीच खड़े शाहिद ने कहा कि  इस्सोपुर गांव के फकीर के लड़के से बेटी बात करती थी। परिवार ने मना किया। उसे दुहाई दी कि समाज क्या कहेगा, लेकिन वह नहीं मानी। पिछले तीन दिन से वह बात नहीं सुन रही थी। इसी वजह से हत्या कर दी।

प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि मृतका की मां ने बताया है कि प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस तथ्य जुटा रही है, इसी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed