फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of eight year old child: Mother and sister fainted in the police station

आठ वर्ष के बच्चे की हत्या: थाने में बेहोश हो गईं मां और बहन, परिजन बोले दरिंदे को हमारे हवाले कर दो

Thu, 16 May 2024 09:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2024 09:16 AM IST
सार

मेरठ के मलियाना में आठ वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। शक के आधार पर सुमित पुत्र जीतू निवासी शक्तिनगर मलियाना को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Murder of eight year old child: Mother and sister fainted in the police station
विलाप करते परिजन। - फोटो : amarujala

विस्तार

आठ साल के मासूम बंसी की हत्या के बाद उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। टीपीनगर थाने में मां-बेटी पुलिस वालों से इंसाफ की मांग करती रहीं। वे रोते हुए बस यही कहती रहीं कि जिस दरिंदे ने उनके मासूम बच्चे को मार डाला, उसको उनके हवाले कर दो। मां भारती और बहन संगीता कई बार रोते-रोते बेहोश हो गईं।

विज्ञापन


एलकेजी के छात्र बंसी का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां भारती बेटे के शव को गोद में लेकर विलाप करती रही। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को मनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी सुमित के थाने में होने के चलते सभी महिलाएं और पुरुष टीपीनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने सुमित को उनके हवाले करने की मांग कर दी। परिजन विलाप करते हुए कह रहे थे कि जिस तरह से सुमित ने मासूम की हत्या की है, उसको भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

मां और बहन का विलाप देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। हर कोई यही कह रहा था कि मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या करते हुए दरिंदे के हाथ नहीं कांपे। मां रोते हुए बस यही कहती रही कि मेरा बच्चा कितना तड़पा होगा। पिता निर्दोष सिंह रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि मासूम बेटा पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। हर किसी की रुलाई फूट पड़ी। मोहल्ले के लोग परिजनों को देखकर यही कह रहे थे कि जिस दरिंदे ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसको भी ऐसी ही सजा मिले।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया मामला
बंसी के पिता निर्दोष ने बताया कि रात को 10 बजे पुलिस चौकी पर बच्चे के अगवा होने की सूचना दी गई। पुलिस की फैंटम मौके पर पहुंची। बच्चे का नाम पता लिखने के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट गए। उसके बाद कोई पूछने नहीं आया। जिसके बाद परिवार वाले रातभर खुद ही बिजली बंबा के आसपास बच्चे की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

सुमित को परिजनों ने मौके से पकड़ा
बंसी का शव जब गड्ढ़े से बरामद हुआ तो सुमित भी वहीं मौजूद था। बंसी के परिजनों ने सुमित को पकड़कर उस पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस सुमित को उनसे छुड़ाकर थाने लाई। निर्दोष सिंह गुर्जर समाज से हैं, आरोपी सुमित दलित समाज से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed