फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Express your protest by tying a black band and not by pelting stones: Imran Masood

Muzaffarnagar: पत्थरबाजी करके नहीं काली पट्टी बांधकर जताओ विरोध, जो वो कराना चाहते हैं वो मत करो: इमरान मसूद

Mon, 07 Oct 2024 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में मुख्य अतिथि अविनाश पांडे ने कहा कि उद्योगपति आम जनता का पैसा लेकर विदेश भाग गए। यह भाजपा की सोची समझी साजिश थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Express your protest by tying a black band and not by pelting stones: Imran Masood
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजय रथ को यूपी की जनता ने उत्तर प्रदेश में रोककर भाजपा सरकार को आईना दिखाया है। भाजपा ने नोट बंदी के नाम पर आम जनता को ठगा। वहीं देश के कई उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें ऋण वितरित किए।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मंडप में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में मुख्य अतिथि अविनाश पांडे ने कहा कि उद्योगपति आम जनता का पैसा लेकर विदेश भाग गए। यह भाजपा की सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस देश की राजनीति में बदलाव लाना चाहती है। उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। अगर अब भी जागरूक नहीं हुए तो भाजपा व आरएसएस के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 2024 के चुनाव से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा उम्मीद से ज्यादा सीटों पर चुनाव हारी है और इसी वजह से बौखलाई हुई है। प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन सभी सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। भाजपा हिंदू-मुस्लिम को बांटने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेगुनाह लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर विधायक आराधना मौना मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही है। राजीव गांधी ने आतंकवादियों के सामने कभी भी घुटने नहीं टेके थे। राहुल गांधी ने देश की एकता के लिए पैदल यात्रा की। भाजपा के खिलाफ जो आंधी हरियाणा से उठी है, वह महाराष्ट्र तक पहुंचेगी। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश व भाईचारे को खत्म करने का कार्य करती है ।
 

पत्थरबाजी नहीं, काली पट्टी बांधकर जताओ विरोध : मसूद
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को हमारा मजहब माफ नहीं करता है। हमारे मजहब में ऐसे लोगों की बख्शीश नहीं है। सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी मत करो, विरोध जताना है तो हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताओ। कोर्ट सभी के लिए एक है। कोर्ट के माध्यम से अपनी लड़ाई लड़ो। किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो विपक्षी लोग हम से कराना चाहते हैं, वही हम कर रहे हैं। भाजपा वक्फ बोर्ड कानून लेकर आई है, जिसमें न तुम्हारी मस्जिदें बचेंगी न तुम्हारे करबला और मदरसे।
 

ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री सईदुलजमा, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राकेश पुंडीर, बिलकिश चौधरी, नरेंद्र पाल वर्मा, नावेद खान, गीता काकरण, अरशद राणा, लक्की, अशोक सैनी आदि। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed