{"_id":"6a2ad7c2bf92d009060adee8","slug":"muzaffarnagar-elderly-man-dies-after-being-beaten-by-a-father-son-duo-while-seeking-donations-for-a-temple-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मंदिर के लिए रुपये मांगने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पिता-पुत्र पर FIR, जानें किस बात पर भड़के दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंदिर के लिए रुपये मांगने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पिता-पुत्र पर FIR, जानें किस बात पर भड़के दोनों
Thu, 11 Jun 2026 09:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:15 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: सिकंदरपुर गांव में वीरेंद्र शर्मा मंदिर की देखभाल करते थे और वहीं रहते थे। मंदिर के लिए चंदा मांगने पर उनकी रणवीर और उसके बेटे नितिन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाप-बेटे ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपा स्थित सिकंदरपुर गांव में 70 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा की पिता-पुत्र ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र शर्मा गांव में स्थित शिव मंदिर में रहते थे। वह दोपहर में गांव के ही रणवीर के घर पर मंदिर के लिए पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि पैसे देने से इंकार कर दिया गया। इस दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रणवीर व उसके बेटे नितिन ने वीरेंद्र के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी- डंडों से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और इसके बाद घायल को भोपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद एसपी देहात अक्षय संजय महादीक मौके ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे बेटे अरुण शर्मा ने पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक के बेटे अरुण के प्रार्थना पत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। एक आरोपी रणबीर को हिरासत में लिया गया है।
मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता गांव के ही रणवीर के घर के पास बैठे हुए थे। किसी बात को लेकर उनके पिता से रणवीर की कहानी सुनी हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र ने उनके पिता की हत्या कर दी। उसका परिवार किसान है। मां राजेश की लगभग 15 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार में भाई तरुण, एक शादीशुदा बहन अनुराधा है।
ये भी देखें...
रीनू हत्याकांड: फुफेरे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला, भाभी के साथ थे अनैतिक संबंध; टूटी मिलीं पसलियां
ये भी देखें...
रीनू हत्याकांड: फुफेरे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला, भाभी के साथ थे अनैतिक संबंध; टूटी मिलीं पसलियां