{"_id":"6a2ac68e3aebf651f30b425f","slug":"renu-murder-case-cousins-and-a-friend-committed-the-murder-illicit-relationship-with-sister-in-law-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रीनू हत्याकांड: फुफेरे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला, भाभी के साथ थे अनैतिक संबंध; टूटी मिलीं पसलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीनू हत्याकांड: फुफेरे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर मार डाला, भाभी के साथ थे अनैतिक संबंध; टूटी मिलीं पसलियां
Thu, 11 Jun 2026 08:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:03 PM IST
सार
Baghpat News: सिसाना गांव में खाली बस में रीनू का शव पड़ा मिला था। फुफेरे भाई सुमित, यश व उनके दोस्त सागर ने पीटकर रीनू की हत्या की थी। सुमित की पत्नी के साथ रीनू के संबंध थे और वह महिला को छोड़ने को तैयार नहीं था। इसी कारण उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
रीनू की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के सिसाना गांव में खाली प्लॉट में खड़ी बस में बुधवार सुबह मृत पड़े मिले रीनू उर्फ डांसर की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसकी हत्या गांव में ही रहने वाले फुफेरे भाई सुमित, यश उर्फ काला व उनके दोस्त सागर ने की थी। रीनू के सुमित की पत्नी से अनैतिक संबंध थे, इसका पता चलने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिसाना गांव का टीन शेड लगाने वाला रीनू मंगलवार शाम को घर से घूमने के लिए बाहर गया था, जो रात में वापस नहीं आया। उसका शव बुधवार को गांव में खाली प्लॉट में खड़ी बस में पड़ा मिला था। भाई रविंद्र ने बताया था कि रीनू मंगलवार शाम को काम से आने के बाद अपने दोस्त यश व संदीप के साथ कमल चौहान की कॉलोनी में जाकर बैठ गया था। तभी गांव में कई साल से रह रहे शामली के एक गांव के युवक ने दोस्तों संग वहां आकर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें रीनू को बाइक पर फुफेरे भाई ही लेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रीनू के फुफेरे भाई सुमित, उसके भाई यश उर्फ काला और दोस्त सागर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ रीनू के अनैतिक संबंध थे, इसके बारे में पता चलने पर उसने उसको समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
मंगलवार रात टाटा शोरूम के पीछे खेत में कुएं के पास उन्होंने रीनू को पार्टी के लिए बुलाकर शराब पिलाई और उसे नशा होने पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि अनैतिक संबंधों को लेकर हत्या की गई थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पसलियां टूटी और फेफड़ा फटा मिला
रीनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे कई चोटें लगी होने की बात सामने आई। उसकी पिटाई के कारण पसलियां टूटी हुईं और फेफड़ा फटा हुआ मिला। इसके अलावा भी शरीर पर कई चोट लगी हुई मिलीं। इससे साफ है कि उसकी बेरहमी से पिटाई करके हत्या की गई।

आरोपियों ने दूसरों पर आरोप लगाकर एनकाउंटर की मांग करते हुए हंगामा किया
रीनू का बुधवार सुबह बस में शव मिला तो पुलिस उसे पोस्टमार्टम हाउस लेकर चली गई। वहां पहुंची महिलाओं ने हंगामा कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस से शव निकालने के लिए ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। वहां महिलाओं के साथ रीनू के हत्यारोपी फुफेरे भाइयों ने भी हंगामा किया। उन्होंने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दिलवा दी और उनका एनकाउंटर करने के साथ ही घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए हंगामा किया।
ये भी देखें...
Meerut: सपा प्रदेश सचिव विनीत भराला ने दिया इस्तीफा, बसपा में जाने की चर्चाएं; पार्टी छोड़ने की ये बताई वजह