Muzaffarnagar : अपहरण के बाद दलित शिक्षक की पीटकर हत्या, मंगेतर के आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
शिक्षक का शव चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर के जंगल में नाले से बरामद हुआ। जिस युवती से सगाई होनी थी, उससे एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ वारदात अंजाम दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विस्तार
तितावी (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुसूचित जाति के शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक का शव चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर के जंगल में नाले से बरामद हुआ। जिस युवती से सगाई होनी थी, उससे एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ वारदात अंजाम दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पता चला है कि क्षेत्र के गांव अटाली निवासी शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद हत्या उसकी मंगेतर के आशिक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। सगाई तय हो जाने के बाद आरोपी ने साजिश रची।
बरला इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक योगेश कुमार की बहन सिमलेश ने सोमवार रात रसूलपुर निवासी परमजीत और अमित के खिलाफ शिक्षक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पर पहले भी धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परमजीत को सैदपुरा शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव रसूलपुर के नाले से बरामद कर लिया।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिक्षक को कार में अपहरण कर ले जाने के बाद डंडोंं से पीट पीटकर हत्या की गई थी। कार, दो डंडे व एक रस्सी बरामद की गई है। आरोपी अमित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का खानदानी भाई है। आरोपी परिवार अटाली से कई साल पहले रसूलपुर जाकर रहने लगा था।
आरोपी ने बताया कि जिस युवती से शिक्षक की आठ दिसंबर सगाई वाली थी, उसे अमित एकतरफा पसंद करता था। जबकि युवती की शिक्षक के साथ सगाई तय हो चुकी थी। दोनों मोबाइल पर बात करते थे और रविवार को दोनों ने एक साथ शॉपिंग भी की थी। सगाई तय हो जाने के बाद ही हत्या की साजिश रची गई। वादी का कहना है कि शिक्षक घर से 40 हजार रुपये और कुछ ज्वैलरी लेकर भी गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.