फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Court has sentenced three brothers to seven years imprisonment in attack case

अदालत का फैसला: जानलेवा हमले के दोषी तीन भाइयों को सात-सात साल की जेल, ये था पूरा मामला

Fri, 03 Nov 2023 03:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Nov 2023 03:45 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में तीन भाइयों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। जानिए पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Court has sentenced three brothers to seven years imprisonment in attack case
अदालत ने सुनाई सजा

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खतौली रेलवे स्टेशन पर 15 साल पहले पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में तीन सगे भाइयों को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-9 के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता रेणू शर्मा और सहदेव सिंह ने बताया कि खतौली के नसीम पर सात नवंबर 2008 को चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हूुए झगड़े में घायल नसीम का मेरठ में उपचार कराया गया। वादी पक्ष की ओर से नगर के ही आजू और उसके बेटे मेहराज, जाहिद और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-9 में हुई। ट्रायल के दौरान आजू की मौत हो गई। मुकदमे में पांच गवाह भी पक्षद्रोही हो गए थे।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

वहीं, अदालत ने तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध किया। दोषियों को सात-सात कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed