फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Case filed against eight in the case of attack on District Panchayat members husband

मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत सदस्य पति पर हमले के मामले में आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sun, 10 Oct 2021 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर  में भाजपा कार्यकर्ता पर निजी रंजिश में हमला करने के आरोप में एक पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर रात चुनावी रंजिश में यह हमला किया गया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Case filed against eight in the case of attack on District Panchayat members husband
एसएसपी अभिषेक यादव, मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात जिला पंचायत के वार्ड-41 की महिला सदस्य जरीन के शौहर शाहनवाज पर हुआ हमला चुनावी रंजिश और रंगदारी न देने पर किया गया था। महिला जिला पंचायत सदस्या ने हिस्ट्रीशीटर अजित मखियाली समेत आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड-41 से महिला सदस्य जरीन के पति शाहनवाज पर शुक्रवार देर रात भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी के बाहर कातिलाना हमला किया गया था। इसमें शाहनवाज के हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगीं थीं।
विज्ञापन


मामले में जिला पंचायत सदस्या जरीन ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने जिला पंचायत चुनाव में गांव की ही नरेश देवी को हराया था। तभी से नरेश देवी का हिस्ट्रीशीटर बेटा अजित और उसके भाई अमित व सुमित उनसे रंजिश रखते हुए उसके पति शाहनवाज को हत्या की धमकियां देते आ रहे हैं। आरोप है कि इसी के चलते आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व स्क्रैप का गोदाम करने वाले शाहनवाज से 25 हजार की रंगदारी मांगते हुए रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: एचआईवी और हेपेटाइटिस बी व सी के चक्रव्यूह में फंस गए 501 युवा, ऐसे हुई पहचान

 
आरोप है कि रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर अजित, उसके भाई सुमित व अमित अपने साथियों गौतम, पूर्व प्रधान संदीप उर्फ फूसू, सब्बू, आशु व परवेज के साथ ही एक अज्ञात के साथ शनिवार रात शाहनवाज के गोदाम पर पहुंचे। वहां सभी हमलावरों ने शाहनवाज पर सरिये, धारदार हथियार, लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने शाहनवाज की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली भी चलाई, लेकिन वह मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। इस पर आरोपी भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में शाहनवाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गिरफ्तारी को गठित की टीम
सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि जिला पंचायत सदस्या जरीन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed