फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Businessman Dies by Suicide, Accuses Woman and Her Mother of Blackmail in Note

Muzaffarnagar: ब्लैकमेल से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, सुसाइड नोट में मां-बेटी पर गंभीर आरोप

Sat, 25 Apr 2026 08:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2026 08:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में व्यापारी आयुष पंवार ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवती और उसकी मां पर पैसे ऐंठने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Businessman Dies by Suicide, Accuses Woman and Her Mother of Blackmail in Note
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में एक युवती और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि दोनों लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थीं।

विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटका मिला शव
गढ़ी देशराज गांव निवासी 28 वर्षीय आयुष पंवार का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। बताया गया कि आयुष किसान परिवार से थे और बघरा बस स्टैंड पर पेस्टीसाइड की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: ईकड़ी में रालोद की एकता रैली, जयंत चौधरी ने भरा जोश, संगठन मजबूती और भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में मां-बेटी पर लगाए आरोप
सुसाइड नोट में आयुष ने शहर की एटूजेड कॉलोनी निवासी एक युवती और उसकी मां पर मानसिक उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और पैसे ऐंठने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि युवती पिछले करीब 12 वर्षों से उन्हें परेशान कर रही थी और हाल के महीनों में उत्पीड़न काफी बढ़ गया था।

आरोप है कि युवती उनसे लगातार पैसे मांगती थी और पैसे न देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। उसकी मां भी इस पूरे मामले में उसे डराने-धमकाने का काम करती थी।

 

समझाने की कोशिश भी रही बेकार
सुसाइड नोट में आयुष ने लिखा कि उन्होंने कई बार युवती को समझाने की कोशिश की। यहां तक कि अपने भाई और मां को भी उसके घर बातचीत के लिए भेजा, लेकिन वहां किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
उन्होंने यह भी लिखा कि युवती ने उन्हें पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और बाद में ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
आयुष ने सुसाइड नोट में अपनी व्हाट्सऐप चैट और कैमरे में कैद सबूतों का जिक्र करते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार से भी कहा है कि किसी तरह का दबाव न बनाएं और दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश करें। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed