{"_id":"6193627bbb939e3cb517df55","slug":"muzaffarnagar-bjp-mla-sangeet-som-from-sardhana-appeared-in-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कोर्ट में पेश हुए सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम, वसीम रिजवी के बयान का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कोर्ट में पेश हुए सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम, वसीम रिजवी के बयान का किया समर्थन
Tue, 16 Nov 2021 01:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:19 PM IST
सार
साल 2009 के एक मुकदमे को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम आज मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने वसीम रिजवी के बयान का समर्थन करते हुए संगीत सोम ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज मुकदमे में स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। मंगलवार को सभी आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण 12 साल पुराने मामले में आरोप तय नहीं हो सके। अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन के मालवीय चौक पर जाम लगाने के आरोप में तत्कालीन टीएस आई हरमीत सिंह ने विभिन्न धाराओं में तब सपा के लोकसभा प्रत्याशी संगीत सोम सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें सोम के निजी सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे। अदालत में हाजिर नहीं होने पर निजी सुरक्षाकर्मियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे, जिसके बाद दोनों ने जमानत करा ली थी। मंगलवार को संगीत सोम और एक अन्य आरोपी विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में जज गोपाल उपाध्याय के सामने हाजिर हुए। लेकिन विधायक के निजी सुरक्षा कर्मी वीरेंद्र सिंह व जयपाल सिंह कोर्ट में पेश नही हुए। एडीजीसी मनोज ठाकुर ने बताया कि अदालत ने आरोप तय करने के लिए 26 नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
लालच देकर करा रहे धर्म परिवर्तन
सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा दुनिया में सबसे बड़ा सनातन धर्म है। विधायक ने यह भी कहा कि हिंदू युवाओं को रुपये और शादी का लालच देकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। जल्द ही धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वसीम रिजवी के बयान पर संगीत सोम ने दिया बड़ा बयान
वसीम रिजवी के बयान का समर्थन करते हुए संगीत सोम ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया में सबसे बड़ा है। विधायक संगीत सोम ने मदरसों में दीनी तालीम को संगीत सोम ने आतंकवादी संरक्षण देने वाली संस्थान बताया।
यह भी पढ़ें : मेरठ में खौफनाक वारदात: शादी समारोह में दूल्हे की भांजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, बाथरूम में मिली लाश, बैंक्वेट हॉल किया सील
आचार संहिता के मामले में पेश हुए अनिल कुमार
पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक अनिल कुमार चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि अदालत ने तय की है।