{"_id":"69668368b6e8eeca0708a68a","slug":"muzaffarnagar-bjp-leader-s-brother-arrested-with-smack-associate-absconds-2026-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री के भाई को 3 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री के भाई को 3 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गौरव मुंडा के भाई सौरभ मुंडा को तीन ग्राम स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित नटराज होटल तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सौरभ मुंडा को गिरफ्तार किया। वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गौरव मुंडा का भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन ग्राम स्मैक और नकदी बरामद
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत की तीन ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा स्मैक बेचने से प्राप्त 9,400 रुपये नकद और एक बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में
विज्ञापन
साथी फरार, तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी का साथी नितिन कुमार उर्फ टोनी, निवासी गोशाला रोड जानकी मंदिर के पीछे, अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ मुंडा के खिलाफ पहले से शहर कोतवाली में यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बलवा और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और संपर्क में रहने वालों की भी जांच कर रही है।
भाजपा ने किया दूरी का दावा
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि गौरव मुंडा संगठन में जिला मंत्री हैं, लेकिन उनके भाई के आपराधिक कृत्यों की जानकारी उन्हें नहीं थी। पार्टी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।