{"_id":"6abfb3dbfa9ce5b4e006c119","slug":"muzaffarnagar-bindal-paper-mill-owners-defrauded-of-47-95-lakh-tamil-nadu-based-company-dupes-them-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बिंदल पेपर मिल मालिकों से 47.95 लाख की ठगी, मशीन बेचने के नाम पर तमिलनाडु की कंपनी ने लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बिंदल पेपर मिल मालिकों से 47.95 लाख की ठगी, मशीन बेचने के नाम पर तमिलनाडु की कंपनी ने लगाया चूना
Fri, 02 Oct 2026 07:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
बिंदल पेपर मिल के डायरेक्टर मयंक बिंदल ने बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कंपनी के डायरेक्टर राम प्रसाद ने 20 प्रतिशत एडवांस रकम ले ली, लेकिन मशीन नहीं दी। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भोपा रोड स्थित बिंदल पेपर मिल के मालिकों से 47 लाख 95 हजार 200 रुपये की ठगी कर ली गई। मशीन खरीदने के लिए यह अग्रिम भुगतान की रकम आरटीजीएस के माध्यम से दी गई थी। रुपये वापस मांगने पर कंपनी बंद कराने की धमकी दी गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पेपर मिल के डायरेक्टर मयंक बिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मशीन के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित सरवाल इंजीनियरिंग वर्क्स, करमादाई, मेट्टुपालयम के डायरेक्टर राम प्रसाद से संपर्क किया था।
विज्ञापन
28 मई 2025 को मशीन की खरीद की डील दो करोड़ 40 लाख रुपये में तय हुई। समझौते के अनुसार, मशीन की कीमत का कुछ हिस्सा अग्रिम रूप से कंपनी को दिया जाना था। परचेज ऑर्डर 21 जुलाई 2025 को तैयार किया गया।
विज्ञापन
शर्तों के अनुसार, करीब 20 प्रतिशत अग्रिम रुपये का भुगतान 47 लाख 95 हजार 200 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से 31 जुलाई 2025 को संबंधित कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद भी मशीन उपलब्ध नहीं कराई।
काफी समय बीतने पर दी गई रकम वापस देने की मांग की गई। आरोप है कि उन्हें कंपनी बंद कराने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।