फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ayushman cards to be made soon

जल्दी बनवाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड : डीएम

Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ayushman cards to be made soon
फुगाना गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनतीं जिलाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना/परासौली। गठवाला खाप सहित 11 गांवों के सभी पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड जनपदीय विवाद के कारण नहीं बन सके हैं। फुगाना गांव में पहुंची जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सभी गांवों के आयुष्मान कार्ड जल्दी ही बनवाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग जनपद शामली व मुजफ्फरनगर के संयुक्त सहयोग से गांव फुगाना, करौदा महाजन व बिराल गांव से आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गठवाला खाप के गांव फुगाना, खेड़ामस्तान, खरड़, करौदा महाजन, डूंगर, सरनावली व सुन्ना सहित 11 गांव शामली जनपद के कांधला ब्लॉक से जुड़े हुए है। इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं भी जनपद शामली से आती हैं। शामली नया जिला बनने के बाद मुजफ्फरनगर जनपद से कुछ गांव कटकर शामली जनपद में चले गए थे। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से करीब एक दर्जन गांव वापस मुजफ्फरनगर जनपद में आ गए थे। इन गांवों का ब्लॉक आज भी कांधला लगता है। 11 गांवों के सभी पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए थे, जिसमें जनपदीय विवाद का मामला आड़े आ रहा था। डीएम सेल्वा कुमारी जे बृहस्पतिवार को गांव फुगाना पहुंची। गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन

शामली व मुजफ्फरनगर जनपद के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फुगाना गांव में करीब 263 पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड जल्दी बनवाए जाएंगे। फुगाना गांव के बाद डीएम के साथ अधिकारियों का काफिला गांव करौदा महाजन पहुुंचा और आयुष्मान कार्ड कैंप का निरीक्षण किया। करौदा महाजन गांव में निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों का काफिला बिराल गांव पहुंचा। बिराल गांव में भी आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डीएम ने कहा कि सभी गांवों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। कोई भी पात्र ग्रामीण आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुगाना गांव में ग्रामीणों ने समस्याएं गिनवाईं
बुढ़ाना। आयुष्मान कार्ड कैंप का निरीक्षण करने फुगाना गांव पहुंची डीएम को ग्रामीणों ने घेर कर समस्याएं गिनवाईं। सेवानिवृत जिला वन अधिकारी ओमप्रकाश मलिक, पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह व चौ. मुकेश मलिक ने डीएम को बताया कि आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ इन सभी गांवों के ग्रामीणों के आधार कार्ड में भी जिला शामली लिखा हुआ आता है जबकि सभी गांव जनपद मुजफ्फरनगर में है। किसानों को भी किसान सम्मान निधि का पैसा नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने गांवों में कैंप लगवाकर नए आधार कार्ड बनवाने तथा पुराने आधार कार्डों को ठीक करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने की पर्चियां कम आने के कारण गेहूं की बुआई भी कम हो पाई है। डीएम ने ग्रामीणों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed