फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Alliance raily in khatauli, RLD president Jayant Chaudhary address the raily

Muzaffarnagar: भाईचारा सम्मेलन में बोले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, गन्ने का भाव खोलने को तैयार नहीं सरकार

Sun, 18 Dec 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

खतौली की नवीन मंडी में गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन रविवार दोपहर शुरू हुआ।प्रशासन ने भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी थी। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Alliance raily in khatauli, RLD president Jayant Chaudhary address the raily
गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित नवीन मंडी स्थल में सपा रालोद गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन शुरू किया गया। गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया था। खतौली की नवीन मंडी में ही भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि सरकार गन्ने का भाव खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


2023 में रालोद चलाएगा समरसता अभियान : जयंत सिंह
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि यह चुनाव वह हमेशा याद रखेंगे। तीन गांव में तो वह हर घर तक गए। खतौली से सीख लेकर तय  किया है कि यह कारवां रुकेगा नहीं। रालोद ने अब समरसता अभियान चलाने का फैसला किया है। नए साल के बाद समरसता अभियान चलेगा।  

विज्ञापन

Muzaffarnagar: Alliance raily in khatauli, RLD president Jayant Chaudhary address the raily
गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

खतौली में गठबंधन की रैली में उन्होंने कहा कि 2023 में वह खुद 15 सौ गांव में जाएंगे। गठबंधन के जरिए व्यवस्था बदलने की लड़ाई है। किसान परिवार की मासिक आय सिर्फ  आठ हजार है, एक परिवार में कई-कई सदस्य होते हैं। सरकार के दलाल किसानों को परेशान करते हैं, लेकिन किसानों की चिंता नहीं करते। चीन का दखल बढ़ रहा है, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है।

खतौली नवीन मंडी में रालोद-सपा गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया था। शनिवार की सुबह गठबंधन पदाधिकारियों ने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सीओ के माध्यम से अनुमति मिल गई थी। मगर, सम्मलेन से एक दिन पहले ही प्रशासन की तरफ से अनुमति रद्द करा दी गई। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सब साजिशन हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: प्रदूषण का तेज हुआ वार...एक्यूआई 350 के पार, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

कहा कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर यह निर्णय लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह  शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed