फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: खतौली में भाईचारा सम्मेलने में जयंत चौधरी किया बड़ा एलान, मेरठ में अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

Sun, 18 Dec 2022 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Dec 2022 04:40 PM IST
खास बातें

हवा की रफ्तार धीमी हुई तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बढ़ गया। वहीं पश्चिमी यूपी में आज कोहरे और पाले ने ठंड बढ़ा दी है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। खतौली में भाईचारा सम्मेलन में जयंत चौधरी ने बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन
Meerut News Live: AQI crossed 350, illegal constructions on government land will be demolished
भाईचारा सम्मेलन में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:33 PM, 18-Dec-2022

2023 में रालोद चलाएगा समरसता अभियान : जयंत सिंह

गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि यह चुनाव वह हमेशा याद रखेंगे। तीन गांव में तो वह हर घर तक गए। खतौली से सीख लेकर तय  किया है कि यह कारवां रुकेगा नहीं। रालोद ने अब समरसता अभियान चलाने का फैसला किया है। नए साल के बाद समरसता अभियान चलेगा। 

खतौली में गठबंधन की रैली में उन्होंने कहा कि 2023 में वह खुद 15 सौ गांव में जाएंगे।  गठबंधन के जरिए व्यवस्था बदलने की लड़ाई है। किसान परिवार की मासिक आय सिर्फ  आठ हजार है, एक परिवार में कई-कई सदस्य होते हैं। सरकार के दलाल किसानों को परेशान करते हैं, लेकिन किसानों की चिंता नहीं करते। चीन का दखल बढ़ रहा है, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है।
04:22 PM, 18-Dec-2022

ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं

सहारनपुर जनपद में बीती देर रात रेलवे स्टेशन के नजदीक वाशिंग लाइन में ट्रेन के खाली कोच में बुजुर्ग का शव मिला है। माना जा रहा है कि रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली से सहारनपुर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन स्थित वाशिंग लाइन में खड़ी हो गई थी। ट्रेन के कोचों की सफाई होने के दौरान सफाई कर्मचारी को एक कोच में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना जीआरपी-आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी के मुताबिक, मृतक गरीब लग रहा था, जो भीख आदि मांगकर अपना गुजारा करता हो। माना जा रहा है कि रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
03:34 PM, 18-Dec-2022

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी बोले- कोई टीम लंबे समय तक चैंपियन नहीं रह सकती

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व पद्मश्री सैयद किरमानी रविवार को मेरठ में बच्चापार्क स्थित सिटी सेंटर में एक हियरिंग साउंड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां उन्होंने वर्तमान क्रिकेट के बारे में कई रोचक बात कहीं। उन्होंने हंसते हुए कहा टी- 20 क्रिकेट के बाद अभी टी -10 भी शुरू हो गया है, जबकि टी -5 भी आएगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय टीम के वर्तमान खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि किसी भी देश की टीम ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह सकती है।
02:29 PM, 18-Dec-2022
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर में पुलिस ने शनिवार रात दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से दूध से भरी तीन केन व तमंचे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर की रात मोहल्ला हजरतनगर निवासी धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़ी दूध की गाड़ी से तीन केन चोरी हो गईं थी। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी।

शनिवार की देर रात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को  चोरी की तीनों केन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहनवाज व इस्तेखार निवासी मोहल्ला तेलीपुरा नूरपुर बताए। पुलिस को उनके पास से एक तमंचा व एक चाकू बरामद हुए। बाइक पर लगी  नंबर प्लेट भी जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
02:12 PM, 18-Dec-2022

Muzaffarnagar: गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन खतौली में शुरू

गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित नवीन मंडी स्थल में सपा रालोद गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन शुरू किया गया। गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया था। खतौली की नवीन मंडी में ही भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
01:24 PM, 18-Dec-2022

व्हीलर्स क्लब में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन

क्रिसमस कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस नजदीक ही है ऐसे में मेरठ में विभिन स्थानों पर क्रिसमस के लिए कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। शहर के व्हीलर्स क्लब में रविवार को क्रिसमस कार्निवाल आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 18-Dec-2022
ई-रिक्शा तो नहीं हटाया, बेटियों से की अभद्रता
मेरठ में याकूब पक्ष ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा हटाने की बजाय हमलावरों ने बुजुर्ग की बेटियों से अभद्रता शुरू कर दी थी। याकूब ने चारों हमलावरों का मुकाबला भी किया था, लेकिन उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बेटियां चिल्लाती रहीं और मोहल्ले के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बाद में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने डंडे भी बरामद किए हैं। याकूब के परिवार के मुताबिक आरोपी रोजाना घर के सामने ई-रिक्शा या अन्य वाहन खड़ा कर गोदाम से कपड़े लादते हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। हमलावर कमर, मजहर ने याकूब को धमकाया। शोर सुनकर याकूब की बेटियां घर से बाहर आ गई। आरोप है कि हमलावरों ने बेटियों से अभद्रता की। सीओ कोतवाली का कहना कि याकूब को गुम चोट लगी है। शरीर पर धारदार हथियार या खून का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
12:43 PM, 18-Dec-2022

22 युवा बने प्रवक्ता, नियुक्ति पत्र मिले तो खिले चेहरे

आयुषी राणा परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरठ जिले के 22 युवाओं को रविवार को प्रवक्ता पद के लिए नियुक्ति पत्र मिले। एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, संयुक्त निदेशक ओंकार शुक्ल , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। 22 प्रवक्ताओं में 16 महिलाएं व 6 पुरुष हैं। रोहटा रोड निवासी डॉक्टर आयुषी राणा ने संस्कृत से लोक सेवा आयोग परीक्षा में उत्तर प्रदेश टॉप किया है।

डॉक्टर आयुषी ने कहा युवा अब संस्कृत विषय में रुचि ले रहा है। वह इससे पहले भी एक इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं, संस्कृत विषय पर जोर दे रहीं हैं। वहीं गंगानगर निवासी शुभम शर्मा परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं, उनकी मम्मी हाथों में भगवान कान्हा लेकर पहुंची। मम्मी ने बताया कान्हा जी ने उनकी सुन ली और बेटे को प्रवक्ता पद पर नियुक्ति मिल गई। हालांकि दूर जिलों में नियुक्ति पाकर कुछ महिला प्रवक्ता और अन्य मायूस भी दिखे। इस दौरान  प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

19 दिसंबर को होगा पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल खरखौदा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
12:42 PM, 18-Dec-2022

बिजनौर के साहू जैन कॉलेज में हुई आकाशवाणी की परीक्षा

आकाशवाणी नजीबाबाद के  प्रसारण से जुड़ी लिखित परीक्षा साहू जैन कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा में समनुदेशिती प्रसारण और प्रस्तुति के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह,वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी शोभित शर्मा, डीओ अंकित सैनी,वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल, सनव्वर अली की देखरेख में साहू जैन कॉलेज में प्रसारण और प्रस्तुति से जुड़ी परीक्षा आयोजित की गई।

 केंद्र द्वारा आयोजित परीक्षा में समनुदेशिती प्रसारण और समनुदेशिती कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए दो पारियों में बड़ी संख्या में  अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी।तीन चरणों में आयोजित परीक्षा के प्रथम चरण में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 20 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की 22 और 23 दिसंबर को स्वर परीक्षा होगी। स्वर परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 दिसंबर को संपन्न होगा। तीनों परीक्षाओं में सफल होने पर आकाशवाणी नजीबाबाद  के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण के लिए जब जैसी आवश्यकता होगी क्रम में अनुबंधित किया जाएगा।
12:34 PM, 18-Dec-2022

दूसरे देशों से मेडिकल की पढ़ाई करने को मजबूर छात्र 

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेरठ के छात्रों की परेशानी कम जरूर हुई है, लेकिन अभी पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्र असमंजस में हैं। मेरठ जिले के कुल 31 छात्र-छात्राएं यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें अधिकतर छात्रों ने ट्रांसफर कराते हुए जॉर्जिया, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान में प्रवेश ले लिया है। 
युद्ध के चलते पिछले साल फरवरी व मार्च के महीने में छात्र स्वदेश लौटे थे। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालकर स्वदेश लाने के लिए अभियान चलाए गए। लेकिन स्वदेश लौटे छात्रों को यहां मायूसी हाथ लगी। 
अभिभावक छात्रों को भारत में ही पढ़ाना चाहते थे, लेकिन सरकार की ओर से छात्रों को पढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं किया गया। गोकुलपुर निवासी अरहान यूक्रेन के खारकीव से एमबीबीएस कर रहे थे। पिता असगर अहमद का कहना है कि उन्होंने बेटे को कजाकिस्तान भेजने का मन बना लिया है। जल्द ही वह पढ़ाई के लिए कजाकिस्तान निकल जाएगा। 

यूक्रेन का स्टाफ भारत में कॉलेज संचालन को था तैयार 
खरखौदा के पांची गांव निवासी छात्रा तमन्ना के पिता अतुल त्यागी ने बताया कि हाल में ही यूक्रेन से मेडिकल विवि का स्टाफ दिल्ली पहुंचा था। उन्होंने भारत में कॉलेज संचालन कर कोर्स कराने का प्रस्ताव दिया था। जिसमें देहरादून के एक कॉलेज का चुनाव भी कर लिया था। लेकिन भारत सरकार ने देश में कोर्स कराने की इजाजत नहीं दी। जिसके कारण फिर से बेटी तमन्ना यूक्रेन जाने को मजबूर है। मेरठ से भी चार अन्य छात्र यूक्रेन जा चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed