फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Accident: Two Friends Die on the Spot After Collision on Bhopa Road

Muzaffarnagar: भोपा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 15 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शनिवार सुबह सिद्धबली फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कंपनी में काम पर जा रहे थे। हादसे ने परिवारों और क्षेत्र में गहरा शोक फैला दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident: Two Friends Die on the Spot After Collision on Bhopa Road
मृतक अभय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार सुबह भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सिद्धबली फैक्ट्री के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

युवकों की पहचान रहमतपुर निवासी अभय (20) और भोकरहेड़ी निवासी विक्की (25) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त स्कूटी से कंपनी में काम पर जा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाका: निगरानी में आदिल का घर, संपर्क में आए हर शख्स तक पहुंच रहा खुफिया विभाग, दो यूट्यूबर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते में अचानक आए अनियंत्रित वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अभय और विक्की दोनों ही एक ही कंपनी में कार्यरत थे। उनकी अचानक मृत्यु से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। गांव और क्षेत्र में भी गम का माहौल है, जहां लोग घटना पर शोक जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed