फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muslim women kept their fast

नगर में शांति व्यवस्था के लिए महिलाओं ने रखा रोजा

Sat, 28 Dec 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Muslim women kept their fast
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर में शांति कायम रहे इसके लिए नगर की महिलाओं ने रोजा रखा। शाम को रोजा इफ्तार के साथ शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध जगह-जगह हुए उपद्रव के बाद अशांति का माहौल बन गया था। जुमा पर एक बार फिर आशंकाओं से लोग घिरे रहे। पुलिस और प्रशासन भी दिन भर टेंशन में रहे। माहौल को देखते हुए अमन शांति की एक ओर मस्जिदों में दुआएं कराई गईं। मस्जिदों के इमाम ने महिलाओं को रोजा रखने तथा दुआ के लिए अपील की थी। जिसको लेकर शुक्रवार को नगर में महिलाओं ने रोजा रखा। उलमाओं के कहने पर महिलाओं ने इबादत कर तसबीह पढ़ी तथा अल्लाह से शांति के लिए दुआ की। रोजा रखने के बाद शाम को रोजा इफ्तार किया।

मोहल्ला मिठ्ठूलाल की रहने वाले वाली अरशी प्रवीन ने बताया कि शुक्रवार को उसने रोजा रखा। नमाज पढ़ी, घर के अंदर इबादत कर तसबीह पढ़ी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहीं भी हिंसक घटनाएं न हों और शांति बनी रहे इसके लिए अल्लाह से दुआ की। शाम को रोजा इफ्तार किया। इनके अलावा नगर की रहने वाली अन्य महिलाओं शबनम, रजिया, नईमा, नसरीन, रुबी ने भी रोजा रखकर नगर एवं देश में शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed