फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder accused father sent to jail, silence in village

Muzaffarnagar News: हत्यारोपी पिता को जेल भेजा, गांव में सन्नाटा

Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Murder accused father sent to jail, silence in village
- पुलिस ने आला कत्ल व खून सने कपड़े किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। गांव बहादरपुर में बेटी की गला रेत कर हत्या करने वाले नामजद हत्यारोपी पिता धर्मेंद्र का पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दांव व हत्या के समय खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। हत्या की इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर में शुक्रवार की सुबह अनुसूचित जाति के राजमिस्त्री धर्मेंद्र ने दांव से गला रेतकर अपनी पुत्री मानसी (18) की हत्या कर दी थी। मौके से गिरफ्तार हत्यारोपी पिता धर्मेंद्र ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस के अनुसार बेटी मानसी का पारिवारिक भाई के लक्सर निवासी साले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी उसकी बेटी नहीं मानी थी, इसलिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सिखेड़ा के थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव के चौकीदार बलीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव बहादरपुर में शुक्रवार की सुबह धर्मेंद्र ने अपनी पुत्री मानसी की हत्या कर दी है। चौकीदार की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद हत्यारोपी पिता धर्मेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दांव व हत्या के समय खून सने कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने हत्यारोपी पिता धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया है। गांव में इस घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed