फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality will get corporation status

मुजफ्फरनगर पालिका को मिलेगा निगम का दर्जा

Wed, 11 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipality will get corporation status
मुजफ्फरनगर में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के नगर विकास म? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगरपालिका को मिलेगा निगम का दर्जा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि मुजफ्फरनगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने पर शासन में विचार चल रहा है। उन्होंने जनपद की साफ सफाई और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया।
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता में आशुतोष टंडन ने कहा कि हमने प्रदेश में रिकार्ड नगर पंचायतें बनाई हैं। नगर पंचायतों को पालिका का दर्जा दिया है। मुजफ्फरनगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिए जाने के लिए शासन में विचार चल रहा है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने निगम के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा था। वर्तमान बोर्ड ने अपने कार्यकाल के बाद नगर निगम का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास किया था। इसी बीच आशुतोष टंडन का बयान मायने रखता है। टंडन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं मुजफ्फरनगर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर संतुष्ट नहीं हूं। यहां पर सफाई व्यवस्था में काफी कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्शन का उचित प्रबंध जनपद के निकायों में नहीं है। इससे हम स्वच्छता के पैमाने पर पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है, ऐसे में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों और अधिकारियों के साथ मिलकर इसको एक चुनौती के रूप में लें और प्रयास किया जाए कि इस बार मुजफ्फरनगर को नंबर वन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन की ओर से पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वाहन खरीद में 82 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्यवाही की मांग की है। इसके साथ ही पालिका की मार्केट के दुकानदारों का मामला भी नियमानुसार निपटाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण गोपाल मित्तल, पवन वर्मा, राकेश त्यागी, बलविन्दर सिंह, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, अखिलेश शर्मा, भूरा कुरैशी, विजय कुच्छल, कार्तिक गोयल, सुनील तायल, शिव कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र वितरित किए
मुजफ्फरनगर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित मेगा कैंप का अवलोकन करते हुए उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक सहायता के लिए चेक वितरित किए और प्रमाणपत्र सौंपे।
मेगा कैंप में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर सर्वप्रथम चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का एक सुंदर मॉडल नगर विकास मंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर उनको सम्मानित किया। भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा, उपनेता विपुल भटनागर, सभासद प्रवीण पीटर, अरविंद धनगर, पूनम शर्मा, मनीषा तायल, ओम सिंह पाल, दिलशाद, शफीक अहमद, परवेज आलम, सलेक चंद, राहुल पंवार, पवन चौधरी, नवनीत कुच्छल, प्रियांशु जैन, ईओ हेमराज सिंह, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गोपाल त्यागी, महामंत्री तनवीर आलम, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान और महामंत्री सोनू मचल आदि शामिल रहे।
विपक्षी सभासदों ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से नगरपालिका परिषद के विरोधी खेमे के सभासदों ने निरीक्षण भवन पर मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपे, इनमें अलग अलग मामलों को उठाया गया है। नगरपालिका परिषद् द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में 35 गारबेज टीपर वाहन की खरीद का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में एफआईआर होने के कारण विपक्षी खेमा प्रसन्न है। नगर विकास मंत्री के आगमन पर इन सभासदों ने अपनी बात रखने का एलान किया था। भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित बाबी, हनी पाल, सभासदपति बिजेंद्र पाल ने मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

निरीक्षण भवन से पार्टी नेताओं से मिले
मुजफ्फरनगर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन सहारनपुर जनपद से सड़क मार्ग से मुजफ्फरनगर पहुंचे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहाना कलां स्थित टोल प्लाजा पर मंत्री आशुतोष का स्वागत किया और यहां से काफिले के रूप में उनको मेरठ रोड स्थित निरीक्षण भवन लाया गया। यहां पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। यहां पर मंत्री आशुतोष टंडन ने भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद उटवाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, चेयरमैन प्रमेश सैनी, चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, जितेंद्र त्यागी, सुखदर्शन बेदी, रमेश खुराना, रूपेंद्र सैनी, सत्यपाल सिंह पाल, सचिन सिंघल, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सलीम, रोहिल वाल्मीकि, सुधीर खटीक, एकता गुप्ता, गीता जैन, सुषमा पुंडीर मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री का स्वागत क?

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री का स्वागत क?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में जिले की निकायों में योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते ?

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में जिले की निकायों में योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed