फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality will conduct the last rites of the body on the death of Corona

कोरोना से मौत होने पर शव का अंतिम संस्कार कराएगी पालिका

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Municipality will conduct the last rites of the body on the death of Corona
देवबंद। कोरोना से मरने वाले लोगों के शव नदियों में न बहाएं। नगरीय क्षेत्र में ऐसे लोगों के अंतिम संस्कार के लिए पालिका पांच हजार रुपये की धनराशि खर्च करेगी। इसके लिए गठित दस सदस्यीय निगरानी समिति की बैठक में एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में हुई बैठक में पालिका चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि नगरीय सीमा में निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्थिति में मृत्यु के पश्चात शवों को जल में प्रवाहित न किया जाए। कोविड-19 से हुई मृत्यु में शवों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क कराया जाएगा। पांच हजार रुपये की धनराशि शव के अंतिम संस्कार या दफनाने के लिए नगरपालिका द्वारा प्रदान की जाएगी। एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति नीम हकीमों से इलाज न कराएं और मृतक को कोई भी परिवार का सदस्य न छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed