फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality got 25 lakhs from the auction of junk

नगरपालिका को कबाड़ की नीलामी से मिले 25 लाख

Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipality got 25 lakhs from the auction of junk
16 लाख रुपये में बिका पथ प्रकाश का कबाड़
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिले नौ लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के दो विभागों स्वास्थ्य और पथ प्रकाश के कबाड़ की नीलामी से पालिका के खजाने में 25 लाख रुपये जमा हुए हैं। पथ प्रकाश की निष्प्रयोज्य सामग्री 16 लाख और स्वास्थ्य विभाग की नौ लाख में बिकी।
शनिवार दोपहर नगर पालिका के सभाकक्ष में प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार की अध्यक्षता में पालिका के चार विभागों स्वास्थ्य, जलकल, पथ प्रकाश और कर के भंडार में कई वर्षों से जमा निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी खुली बोली प्रक्रिया शुरू हुई। नीलामी कमेटी में शामिल ईओ हेमराज सिंह, एआरटीओ से आरआई टेक्निकल अनुराग सिंह वर्मा, सहायक अभियंता नलकूप हरीश अहलावत और सहायक अभियंता जल निगम भी मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया कमेटी के नोडल अधिकारी पालिका के सहायक अभियंता जल सुनील कुमार ने पूर्ण कराई। इस नीलामी से पालिका प्रशासन को एक बड़ी रकम राजस्व के रूप में मिलने की उम्मीद थी। चार विभागों में से केवल दो ही विभागों पथ प्रकाश और स्वास्थ्य की निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी ही हो पाई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एई सुनील कुमार ने बताया कि पथ प्रकाश विभाग के निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी के लिए 22 ठेकेदारों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसके लिए सरकारी बोली 14 लाख 94 हजार 340 रुपये थी। बोली में सभी ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया और अंतिम बोली 16 लाख रुपये में छोड़ी गई। स्वास्थ्य विभाग के कबाड़ की नीलामी के लिए 24 ठेकेदारों ने पंजीकरण कराया, सभी उपस्थित रहे। इसमें सरकारी बोली 8 लाख 44 हजार 600 रुपये तय थी, यह नीलामी अंतिम बोली 9.05 लाख पर छोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल और कर विभाग की निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी एक जगह ही कराई गई। इसमें 10 ठेकेदारों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए सरकारी बोली 34.43 लाख तय थी, बोली शुरू होने पर प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने यह बोली 35 लाख रुपये की राउंड फिगर से शुरू कराने के आदेश दिए, लेकिन यह बोली नहीं हो पाई। जल्द ही यह नीलामी कराई जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि नीलामी प्रक्रिया के लिए 27 जुलाई 2020 को आयोजित पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव हुआ था और डीएम ने पांच मई 2021 को आदेश जारी किया था।

ठेकदारों की ईओ से झड़प
जब ईओ हेमराज सिंह पालिका में बोली की व्यवस्था कराने पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने जलकल-कर विभाग की नीलामी के लिए पंजीकृत 10 ठेकेदारों की हाजिरी ली और उनको आगे बुलाकर बैठा लिया। इसके बाद शेष ठेकेदारों को सभाकक्ष से बाहर चले जाने को कहा। इस पर ठेकेदारों ने कहा कि वह खामोश रहेंगे, उनको यहीं बैठे रहने दें। आरोप है कि ईओ ने रुखा व्यवहार किया। इस पर ठेकेदार भड़क गए और ईओ के साथ उनकी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed