{"_id":"58864d914f1c1bbb7ecf4640","slug":"multimillionaire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई प्रत्याशियों की संपत्ति लाखों में, कई निकले करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई प्रत्याशियों की संपत्ति लाखों में, कई निकले करोड़पति
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से उलझते कादिर राना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। कई प्रत्याशियों के पास नगदी लाखों में है। शहर सीट से सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने कुल आय 69 लाख 96 हजार 904 रुपये दर्शाई है, जबकि पत्नी मिनाक्षी स्वरूप की 42 लाख 30 हजार 936 रुपये आय है। गौरव के पास नगदी एक लाख 18 हजार 415 है, जबकि पत्नी पर 34 हजार 404 की नगदी है।
पुरकाजी से बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार की कुल आय सात लाख 10 हजार 529 है। पत्नी वीरमति की आय छह लाख 81 हजार 613 रुपये है। अनिल के पास कैश एक लाख 45 हजार है, जबकि पत्नी पर 28 हजार कैश है। चरथावल से बीजेपी प्रत्याशी विजय कश्यप ने अपनी कुल आय तीन लाख 37 हजार 650 बताई है। पत्नी की आय उन्होंने दो लाख 59 हजार 300 दिखाई है। अपने पास ढाई लाख की नकदी और पत्नी के पास दो लाख की नकदी बताई है।
चरथावल से सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने अपनी कुल आय तीन करोड़ 32 लाख 27 हजार दिखाई है। अपनी पत्नी मीनू की आय उन्होंने 16 लाख 58 हजार 132 बताई है। मुकेश चौधरी ने अपने पास पांच लाख और पत्नी के पास दो लाख की नकदी बताई है। बुढ़ाना विधानसभा से सपा प्रत्याशी प्रमोद त्यागी ने अपनी कुल आय छह लाख 26 हजार 860 दिखाई है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पास तीन लाख और पत्नी बीना त्यागी के पास 90 हजार नकद बताए हैं। बुढ़ाना सीट से रालोद प्रत्याशी योगराज सिंह ने अपनी आय तीन लाख 55 हजार 930 बताई है। अपनी पत्नी रेनू की आय एक लाख 74 हजार 900 दिखाई है। अपने पास 80 हजार नकद और पत्नी के पास 40 हजार नकद बताए हैं।