फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mukhtari Devi Tikait Girls College Sisauli

छात्राओं ने रैली निकालकर किया जागरुक

Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mukhtari Devi Tikait Girls College Sisauli
खतौली में विद्योत्तमा डिग्री कालेज की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण को लेकर निकाली जागरूकता रैली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां/छपार। मुख्त्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय सिसौली का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर लगाया। दूसरे दिन का आयोजन श्री शिव मंदिर खेड़ी सूडियान में किया गया। छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

अतिथि मलखान सिंह ने स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि सफाई रखना हमारे जीवन व पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। साफ सफाई से बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। इस प्रकार के शिविर समय समय पर लगाये जाने चाहिए। शबनम, नरगिस, शिवानी ,सोनिया आदि स्वयं सेविकाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी सोनिया, आंचल, डॉ मंजू, डॉ श्वेता संगल, सुनील बालियान, कपिल कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, छपार में बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर में पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को कोरोना महामारी से सचेत रहने का संदेश दिया। स्वयं सेवकों ने अभियान चला कर कोरोना के प्रति जागरूक किया। बचाव के उपाय बताए। घर-घर जाकर मास्क वितरण किए। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने किया। कालेज में भी स्वयं सेवकों ने साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी जोगेंद्र कुमार, विपिन त्यागी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed