फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MP Rajkumar Chahar sent the first semester fees to Atul

Muzaffarnagar News: सांसद राजकुमार चाहर ने अतुल को भेजी पहले सेमेस्टर की फीस

Sun, 06 Oct 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar sent the first semester fees to Atul
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति के छात्र अतुल कुमार की आईआईटी की पढ़ाई के लिए पहले सेमेस्टर की फीस फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने भेजी है। छात्र अपने पिता के साथ धनबाद पहुंच गया। पहले दिन छात्रावास मिल गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को होगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस में सवार हुए छात्र अतुल, उसके पिता राजेंद्र कुमार और मामा ललित शनिवार दोपहर धनबाद पहुंचे। करीब ढाई बजे तीनों आईआईटी पहुंच गए। यहां पहुंचने पर दो दिन की छुट्टी की जानकारी मिली। राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन अतुल ने छात्रावास के लिए आवेदन किया। कुछ देर बाद ही उसे कमरा मिल गया है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने छात्र के खाते में पहले सेमेस्टर की फीस भिजवाई है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि कई दिन पहले चाहर के समक्ष समस्या रखी थी, जिस पर उन्होंने मदद का भरोसा दिया था। इसके बाद सांसद ने अपना वादा पूरा करते हुए उनके खाते में पहले सेमेस्टर का शुल्क भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर पिता ने यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण से कॉल कर मदद के विषय में पूछा। मंत्री ने विभाग से जल्द ही मदद कराने का का भरोसा दिया है।
प्रवेश परीक्षा में छात्र अतुल कुमार की रैंक 1455वी थी। आईआईटी धनबाद में प्रवेश लेना था। 24 जून की शाम पांच बजे तक काउंसिलिंग शुल्क के 17500 रुपये का किसी तरह इंतजाम हुआ, लेकिन तब तक वेबसाइट लॉगआउट हो गई। करीब तीन मिनट से पिछड़ गया था, जिस कारण प्रवेश नहीं मिल रहा था। इसके बाद एससी एसटी आयोग, हाईकोर्ट झारखंड और मद्रास पहुंचे। मद्रास के बाद प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां पर छात्र के हक में ही फैसला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed