फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mountain of gum broken on family members due to death of young man

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा

Mon, 01 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mountain of gum broken on family members due to death of young man
मेरठ। सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में की गई मुजफ्फरनगर के मनोज की हत्या। फाइल फोटो। - फोटो : SARDANA
युवक की मौत से परिवार के सदस्यों पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र के गांव समौली निवासी युवक जितेंद्र का शव मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली के जंगल में स्थित सरकारी नलकूप के हौज में पड़ा मिला। रविवार को युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

गांव समौली निवासी परिजनों ने बताया कि जितेंद्र सिंह (36) शनिवार देर रात फोन पर एक कॉल आने के बाद वह अपनी पत्नी ममता से कुछ देर में ही घर लौटकर आने की बात निकला था। उसके नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसके बाद, रात 12 बजे पत्नी ने जितेंद्र से मोबाइल पर बात की, जिसमें उसने कुछ देर में ही आने की बात कही। इसके बाद वह रविवार सुबह तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आता रहा, जिस पर पत्नी ममता ने पास में रहने वाले अपने देवर हरेंद्र को इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ही परिजन जितेंद्र की तलाश कर रहे थे। रविवार को पहले मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना और फिर रतनपुरी थाने से ममता के मोबाइल पर कॉल कर पुलिस ने जितेंद्र का शव गांव पांचली स्थित सरकारी ट्यूबवेल की हौज में पड़ा होने की जानकारी दी। शव की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई थी। पीड़ित परिजन शव लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए। घर में मौजूद उसकी पत्नी ममता ने बताया कि जितेंद्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

मेरठ। सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में हौज से मुजफ्फरनगर निवासी युवक का शव पोस्टमार्ट?

मेरठ। सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में हौज से मुजफ्फरनगर निवासी युवक का शव पोस्टमार्ट?- फोटो : SARDANA

मेरठ। सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में हौज से मुजफ्फरनगर निवासी युवक का शव निकालती पुल?

मेरठ। सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में हौज से मुजफ्फरनगर निवासी युवक का शव निकालती पुल?- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed