{"_id":"68b4b20e003712e38b0fdbde","slug":"mother-and-son-tested-positive-for-dengue-number-of-positive-patients-reaches-7-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-153232-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मां-बेटे में डेंगू की पुष्टि, पॉजिटिव मरीज 7 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मां-बेटे में डेंगू की पुष्टि, पॉजिटिव मरीज 7 पहुंचे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला और उसके बेटे में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए मां-बेटे को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां-बेटे में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। सोर्स रिडक्शन के लिए विभाग की टीमों ने डेंगू पीड़ितों के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई।
बरसात के मौसम में मच्छर जनित रोग पैर पसारने लगे हैं। जनपद के कस्बा खतौली में पुलिस विभाग में तैनात एक महिला और उसके बेटे में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बताया कि सोर्स रिडक्शन के लिए टीम खतौली भेजी गई। टीम के सदस्यों ने आसपास के करीब 50 घरों में निरीक्षण कर पानी के टेंक, कूलर और बर्तन आदि चेक किये। देखा गया कि किसी बर्तन में भरे पानी में मच्छर का लार्वा तो नहीं पनप रहा।
जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड : बरसात का मौसम है। धीरे-धीरे मच्छर जनित रोग लोगों को घेर रहे हैं। डेंगू के मरीज सामने आने पर एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा दी जा सकेगी।क