{"_id":"60d8c48d8ebc3e4cd97ba6e9","slug":"mother-and-child-die-after-delivery-family-members-create-ruckus-in-nursing-home-devband-news-mrt5447642136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद गुस्साएं परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
गांव बीबीपुर निवासी रोहित की पत्नी शीतल (21) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को शाम के समय मकबरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किया था। रात्रि में डिलीवरी के कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर अन्य ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इससे नर्सिंग होम का स्टाफ इधर-उधर दौड़ने लगा। चिकित्सक भी वहां से गायब हो गए।
वहीं, नर्सिंग होम में हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम के साथ नर्सिंग होम में पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई की आश्वासन दिलाकर किसी तरह शांत कराया। बाद में ग्रामीण जच्चा बच्चा के शव को लेकर अपने गांव लौट गए। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।