फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morna-Laxar road closed due to rising water level, roadways bus being sent from Bijnor to Haridwar

Muzaffarnagar News: जलस्तर बढ़ने से मोरना-लक्सर मार्ग बंद, बिजनौर से भेजी जा रही रोडवेज बस हरिद्वार

Fri, 14 Jul 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Morna-Laxar road closed due to rising water level, roadways bus being sent from Bijnor to Haridwar
सोलानी नदी में जलस्तर बढ़ने से रोडवेज बसों के रूट में किया गया बदलाव
विज्ञापन

उत्तराखंड के मोतीचूर में रेलवे ट्रैक पर पानी आने से वंदे भारत सहित कई ट्रेनें रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सोलानी नदी में जलस्तर बढ़ने से रोडवेज बसों का आवागमन प्रभावित हुआ हैं। कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया हैं। अब बसे बिजनौर से भेजी जा रही है। उधर, उत्तराखंड के मोतीचूर में रेलवे ट्रैक पर पानी आने के कारण वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस कारण परिवहन निगम द्वारा रोडवेज बसों को भोपा, मोरना, भोकरहेड़ी, लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा था। मगर, इस मार्ग पर सोलानी नदी का पानी आने के कारण बसों का संचालन बंद कर बिजनौर, चंदक, भागूवाला मार्ग से हरिद्वार चलाना शुरू किया हैं। इससे कांवड़ियों और अन्य यात्रियों पर 73 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा हैं। पहले 22 बसें चलाई जा रही थी। मगर, अब 12 बसों को कांवड़ियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त तौर पर लगाया गया हैं।
विज्ञापन


कई ट्रेन रदद-
नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले तीन दिन से इंटरसिटी एक्सप्रेस, सुपर, शालीमारएक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द चल रही हैं। बृहस्पतिवार को जनशताब्दी, उज्जैनी एक्सप्रेस, वंदेभारत ट्रेन भी रद्द रहीं। बताया गया कि उत्तराखंड के मोतीचूर में रेलवे ट्रैक पर पानी आने के कारण इन ट्रेनों को रद्द रखा गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुविधा के लिए पहले बसों को मोरना-लक्सर मार्ग से हरिद्वार भेजा जा रहा था। वहां नदी का पानी सड़क पर आने के कारण अब बसों को बिजनौर मार्ग से भेजा जा रहा हैं। अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की हैं। - भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed