फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monitoring committees should be active: commissioner

निगरानी समितियां सक्रिय रहकर प्रभावी ढंग से कार्य करें: मेश्राम

Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees should be active: commissioner
मण्डलायुक्त मेरठ श्रीमती अनीता सी. मेश्राम जनपद ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन अभियान का बे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
निगरानी समितियां सक्रिय रहकर प्रभावी ढंग से कार्य करें: मेश्राम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की नोडल अधिकारी मेरठ कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम लगातार तीसरे दिन जनपद में समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन रूप से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता, सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान का खतौली ब्लॉक के ग्राम बेगराजपुर में जाकर जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय बेगराज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी निगरानी समितियां पूर्ण सक्रिय रहकर प्रभावी ढंग से कार्य करें।
मेश्राम ने कहा कि कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक बीमारियों, संचारी रोगों से बचाव के लिये ग्रामवासियों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्जकर उसकी जांच अवश्य कराई जाएं। गांव के प्रत्येक घर का भलीभांति सर्वे करें। कोरोना वायरस से बचने के लिये सभी लोगों को मास्क या गमछे से अपना मुंह व नाक ढकने, अपने रहन सहन और खानपान में साफ सफाई रखने और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा कार्यों में लगाकर रोजगार दें तथा प्रशिक्षित कामगारों को अन्य कार्यों में लगाकर रोजगार उपलब्ध कराए। जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग, संक्रामक बीमारियों के साथ कोविड-19 का प्रभाव बेहद खतरनाक हो सकता है। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता इन संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण में सहायक होंगे। हर एक राजस्व ग्राम, मजरों में और वार्ड वार सफाई, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे की व्यवस्था की जाए। कहीं जलभराव और गंदगी न रहें। शुद्ध पेयजल को इंडिया मार्का हैंडपंप का प्रयोग करें। गांव से गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआरओ व बीडीओ मिलकर लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करें। इस अवसर पर उन्होंने कोविड हैल्प डेस्क व स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई वस्तुओं, मास्क, आयुष काढा, ड्रेस, पीपीई किट व सैनिटाइजर का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं के साथ संवाद कर उसकी बिक्री व अन्य बातों के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ में भी सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
बीडीओ खतौली ने बताया कि गांव में 550 घरों का सर्वे हो चुका है शेष घरों का सर्वे शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। गांव की आबादी 3763 है। इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने जानसठ पहुंच वहां नगर पंचायत द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed