फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Money was not given by taking the goods, indecency-pulling from the shopkeeper girl

Muzaffarnagar : युवती से अभद्रता-खींचतान, मुख्य आरोपी हिरासत में, कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Nov 2022 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ अभद्रता और खींचतान की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Money was not given by taking the goods, indecency-pulling from the shopkeeper girl
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दुकानदार युवती से सामान लेकर दो युवकों ने पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर उसके साथ छेड़छाड़ व खींचतान की। जिससे हंगामा हो गया। यहीं नहीं, आरोपी पक्ष ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने व मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर एक मुख्य आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक व उसके कई साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव अलमासपुर में मां-बेटी ने परचून की दुकान खोली हुई हैं। सोमवार रात अलमासपुर निवासी जतिन एक साथी के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने सामान लिया और पैसे नहीं दिए। दुकानदार युवती ने पैसे मांगे तो उसके साथ अभद्रता कर खींचतान की गई। इसी दौरान पहुंची युवती की मां ने युवकों का विरोध किया। इस दौरान मोहल्ले में हंगामा हो गया। युवक को उसके साथी आकर साथ ले गए। युवती की माता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


उधर, आरोपी युवक जतिन की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे ने दुकान से सामान लिया और वहां पानी की बोतल उठाकर पानी पी लिया। तब जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया। डंडों से मारपीट की। मामला गंभीर मानकर पुलिस ने जांच की। तो युवती पक्ष का आरोप सही पाया। उधर, प्रकरण की वीडियो भी वायरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला

इन्होंने कहा
मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि युवक पक्ष ने झूठी सूचना दी थी। युवती की माता की तहरीर पर आरोपी युवक जतिन व उसके साथी वंश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ हैं। जतिन को पकड़ लिया हैं। मेडिकल रिपोर्ट में नशा करना आया है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed