{"_id":"5dd82c0a8ebc3e54be28b9c5","slug":"model-suggested-solutions-muzaffarnagar-news-mrt4550037144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनाकर सुझाए समस्याओं के समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनाकर सुझाए समस्याओं के समाधान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी का वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान सुझाए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, शैली रंजन, डॉ विकास कुमार ने सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डीआईओएस ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से हम अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। उन्होंने प्रयोगात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार, गणितीय प्रतिरूपण आदि पर स्थिर एवं क्रियाशील मॉडल बनाए। छात्राओं अनामिका, स्नेहा, गुनगुन, इशिका, तनिष्का ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निधि, मुस्कान, आंचल, विशाखा, नंदिनी, अनुप्रिया, तनिशा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मानसी, वैशाली, वर्षा, यामिनी, परिधि, आकांक्षा, दीपाली, साक्षी आदि ने प्रदूषण पर नाटिका का मंचन किया। राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर के छात्रों ने जल में अशुद्धि को दूर करने का मॉडल बनाया। केके जैन खतौली ने जैविक विधि से खेती करने, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के छात्रों ने मेट्रो ट्रेन मॉडल, वैदिक पुत्री की छात्राओं ने प्रदूषण पर मॉडल बनाया। फैज ने विभिन्न प्रकार के जादू की व्याख्या की। संचालन अभिषेक गर्ग, भूपेंद्र कुमार ने किया। संदीप कौशिक, राजकुमार जैन, मदन गोपाल, राजीव राठी, सुनील गोयल, राखी कौशिक, अंजू वर्मा, रिजवान आदि का सहयोग रहा।