फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Model composite school will be built in Rajpur-Chhajpur with Rs 25 crores.

Muzaffarnagar News: राजपुर-छाजपुर में 25 करोड़ से बनेगा मॉडल कम्पोजिट स्कूल

Sun, 16 Jun 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Model composite school will be built in Rajpur-Chhajpur with Rs 25 crores.
मुजफ्फरनगर। जिले के राजपुर-छाजपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल कम्पोजिट स्कूल तैयार किया जाएगा। इसे बनाने की जिम्मेदारी शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग को दी गई है। यह स्कूल जिले का नंबर-वन स्कूल होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के इस मॉडल स्कूल के लिए राजपुर-छाजपुर में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसमें प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भी कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला व जिला समन्वयक दीपक कुमार ने बताया कि तमाम तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्कूल में कक्षा 11 व 12 के लिए विज्ञान, कला एवं गणित विषयों के लिए पृथक कक्षाओं का प्रावधान किया गया है। इस स्कूल के भवन में करीब 800 छात्र-छात्राओं को आधुनिकतम शैक्षणिक परिवेश के साथ शिक्षित किया जा सकेगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यापकों के लिए शौचालय, स्टाफ रूम और प्रधानाध्यापक कक्ष की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मॉडल स्कूल में सभी स्मार्ट क्लास होंगी। इसमें एक पुस्तकालय, कंप्यूटर रूम, एक साइंस लैब (रसायन, भौतिकी व जीव विज्ञान) एवं गणित प्रयोगशाला होगी। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाएगी।


बीएसए ने कहा कि इस स्कूल के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को उच्चतम कोटि के माहौल में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका बौद्धिक व शारीरिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed