{"_id":"6096d83a8ebc3ebcff3a26c8","slug":"mobile-medical-rickshaw-departed-muzaffarnagar-news-mrt537572242","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और मेडिकल रिक्शा को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और मेडिकल रिक्शा को किया रवाना
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल रिक्शा को किया रवाना
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नगर क्षेत्र में होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों की देखभाल उनकी दवाई आदि के दृष्टिगत 50 मोबाइल मेडिकल रिक्शा को नुमाइश मैदान से रवाना किया। डीएम ने चरथावल में बनाए गए कंटेनमेंट जोन और जय हिंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए उपचार का बीडा उठाया है। इसी कड़ी में शनिवार को 50 मोबाइल मेडिकल रिक्शा नगर क्षेत्र में भेजी गई हैं। इन सबको डीएम ने रवाना किया। डीएम ने चरथावल में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। ग्राम बरला व पुरकाजी में निरीक्षण कर वहां काम कर रही टीम के साथ बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देश दिए कि टीम को प्रत्येक संसाधन जैसे मास्क, सैनिटाइजर, गलब्स, किट, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम दीपक कुमार मौजूद रहे।