फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLC elections: 95.67 percent voting, uproar in Budhana

एमएलसी चुनाव में 95.67 प्रतिशत मतदान, बुढ़ाना में हंगामा

Sun, 10 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: 95.67 percent voting, uproar in Budhana
मोरना ब्लॉक में मतदान के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर विधान परिषद सीट के लिए शनिवार को जिले में 95.67 प्रतिशत वोट पड़े। 1824 में से 1745 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरकाजी में सबसे ज्यादा 98.53 प्रतिशत मतदान हुआ। बुढ़ाना में दोबारा वोट डालने का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्य को थप्पड़ मार दिया। रालोद विधायक राजपाल बालियान के साथ पहुंचे समर्थकों ने हंगामा किया। भाजपा और गठबंधन के समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई। सीओ विनय गौतम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

जिले में सात मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका के मतदान केंद्र पर सुबह से ही चहल-पहल रही। टाउन हाल के गेट से मतदाताओं को तलाशी के बाद एंट्री दी गई। जोनल मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा ने सबसे पहला वोट डाला।
विज्ञापन

इसके बाद चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक और मीरापुर से रालोद विधायक पंकज मलिक मतदान करने पहुंचे। लगभग 11.30 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समर्थकों के साथ पहुंचे। लगभग 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल भी ंजिला पंचायत सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने भी यहां मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र कुल वोट पड़े वोट
बूथ वोट पड़े वोट प्रतिशत
नगर पालिका 493 459 93.10
चरथावल 182 174 95.60
पुरकाजी 136 134 98.53
जानसठ 217 210 96.77
मोरना 175 169 96.57
खतौली 247 239 96.76
बुढ़ाना 374 360 96.26

मोरना ब्लाक परिसर में वोट डालने जाते ब्लाक प्रमुख अनिल राठी व अन्य।

मोरना ब्लाक परिसर में वोट डालने जाते ब्लाक प्रमुख अनिल राठी व अन्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ब्लाक मोरना में वोट डालने जाती महिला।

ब्लाक मोरना में वोट डालने जाती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जानसठ ब्लॉक में विधान परिषद के चुनाव में मतदान करते मतदाता

जानसठ ब्लॉक में विधान परिषद के चुनाव में मतदान करते मतदाता- फोटो : KHATAULI

जानसठ में मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल

जानसठ में मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed