{"_id":"57acccc64f1c1bce75ee4d37","slug":"mla-suresh-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों के विरोध में बीजेपी सड़कों पर उतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों के विरोध में बीजेपी सड़कों पर उतरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बढ़ते अपराधों के विरोध में धरना देते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बुलंदशहर गैंगरेप की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
धरने पर भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, जगदीश पांचाल, वीरपाल निर्वाल, देवव्रत त्यागी ने कहा कि सपा सरकार में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
बुलंदशहर की घटना के मुजरिमों को पकड़ने में देेरी की गई। जिला प्रभारी रामपाल पुंडीर, विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हाईवे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ बिना मजहब देखे कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक अशोक कंसल, मुखिया गुर्जर, चेयरमैन नवीन सैनी, सुशील त्यागी ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के सम्मान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
नितिन मलिक, यशपाल पंवार, श्रीभगवान शर्मा, सरिता गौड़, मोहनलाल कोरी, धर्मसिंह कपासिया, सुधीर सैनी, धर्मवीर बालियान, सुरेंद्र देव शर्मा, प्रदीप बालियान, राजीव शर्मा, बिजेंद्र पाल, देशबंधु तोमर, दीपा कौशिक, एकता गुप्ता, दीपा कौशिक, बबीता गुप्ता, प्रमोद ऊंटवाल, राकेश आडवाणी, राजकुमार कालरा, शरद, अक्षय पुंडीर आदि रहे। बीजेपी के धरने को देखते हुए कलक्ट्रेट में काफी संख्या में पुलिसबल लगाया गया था।