फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Pramod Ootwal wrote a letter to CM

विधायक ऊटवाल ने योगी को लिखा पत्र

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
MLA Pramod Ootwal wrote a letter to CM
विधायक ऊटवाल ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मृतक के परिजनों पर मुकदमे की घटना को जिले के इतिहास की शर्मनाक घटना बताया है। उन्होंने आरोपियों और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में विधायक ने कहा कि जनपद के नई मंडी क्षेत्र के निवासी एनके गुप्ता का निधन कोविड हॉस्पिटल में हुआ है। हॉस्पिटल में 30 घंटे रहने का बिल 70 हजार रुपये वसूल किया गया, जिस पर परिजनों के द्वारा तर्क-वितर्क किया गया, तो स्वयं डॉक्टर के भाई ने मृतक के पुत्र व पौत्र अक्षत व अर्चित को पिस्टल दिखाई ही नहीं, बल्कि फायरिंग कर उन्हें डराने का प्रयास किया। संभवत: अपने जनपद का यह पहला शर्मनाक इतिहास बना है, जब लोगों को जीवन देने वाले डॉक्टर उपचार देने के बजाए पिस्टल चलाते देखे गए। ज्यादा अफसोस की बात यह है कि प्रशासन द्वारा डॉक्टर व डॉक्टर के भाई के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही न किये जाने के साथ-साथ पीड़ित पक्ष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा वापस हो तथा हॉस्पिटल संचालकों द्वारा चलाए गए शस्त्र के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए, जिससे कि पीड़ितों को उचित न्याय मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed