फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mistake of three crores caught from the fertilizer factory

Muzaffarnagar News: खाद बनाने वाली फैक्टरी से पकड़ी तीन करोड़ की गड़बड़ी

Tue, 27 Jun 2023 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mistake of three crores caught from the fertilizer factory
- स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने की 20 घंटे तक जांच
विज्ञापन

- टीम ने 90 लाख रुपये की जीएसटी मौके पर ही जमा कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद बनाने वाली कंपनी का सर्वे किया। टीम को आईटीसी में गड़बड़ी और लेखा पुस्तकों के रखरखाव में अनियमितता मिली। 20 घंटे से तक चली जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन बिना लिखा-पढ़ी के पाया गया। टीम ने 90 लाख रुपये की जीएसटी मौके पर ही जमा कराई गई।
स्टेट जीएसटी विभाग की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के निर्देश पर बेगराजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित चक्रधर केमिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जांच की गई। एसआइबी विंग के अपर आयुक्त विवेक मिश्रा ने नेतृत्व में सोमवार से करीब 20 घंटे तक चली जांच मंगलवार सुबह सात बजे पूरी हुई। रातभर कंपनी के क्रय-विक्रय का लेखाजोखा देखा गया, जिसमें तीन करोड़ से अधिक रुपये का माल मौके पर बिना बिलों के क्रय और विक्रय करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसके चलते जीएसटी विभाग ने कंपनी पर 90 लाख रुपये जुर्माना लगाया और टैक्स चोरी कर राजस्व की हानि पहुंचाने को लेकर नोटिस जारी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने 90 लाख की जीएसटी चोरी की धनराशि कंपनी से मौके पर ही जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जीएसटी चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की गई थी। जांच के बाद व्यापारी ने 90 लाख रुपये मौके पर ही जमा किए है। काफी दस्तावेजों को जब्त किया गया है, जिसके आधार पर आगे जांच जारी रहेगी। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाठक, रवि पंवार, अरुणेश सिंह, राजकुमार, विनोद मित्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed